बाबा सिद्दीकी की मौत से टूटे थे सलमान खान, दर्द में पूरी की सिकंदर की शूटिंग, को-एक्टर का खुलासा

'सिकंदर' में उनके साथ काम करने वाले एक्टर विशाल वशिष्ठ ने बताया कि निजी दुख और शारीरिक दर्द से जूझने के बावजूद, सलमान खान ने पूरी लगन के साथ शूटिंग जारी रखी.

Advertisement
बाबा सिद्दीकी की मौत से टूटे सलमान (Photo: SCreengrab) बाबा सिद्दीकी की मौत से टूटे सलमान (Photo: SCreengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेमिसाल कमिटमेंट के लिए भी जाने जाते हैं. अब उनकी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग के एक बेहद कठिन दौर का खुलासा हुआ है. ये सब तब हुआ जब अक्टूबर 2024 में, अपने करीबी दोस्त और नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से वे बुरी तरह टूट गए थे. 

दरअसल, सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग के वक्त अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक और इमोशनल उथल-पुथल वाले दौर का सामना किया था. जहां एक तरफ उनके बेहद करीबी दोस्त और दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की अचानक हुई तो वहीं दूसरी तरफ वे एक गंभीर शारीरिक चोट से भी जूझ रहे थे.

Advertisement

एक्टर विशाल ने क्या बताया?
सिंकदर एक्टर विशाल वशिष्ठ ने 'फ्री प्रेस जर्नल' को दिए इंटरव्यू में बताया कि सलमान ने बेहद मुश्किल हालात में 'सिकंदर' की शूटिंग की. उन्होंने कहा, 'वे मानसिक और इमोशनली थक चुके थे, और शारीरिक रूप से भी उन्हें काफी तकलीफ हो रही थी. हमने खुद यह देखा; यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं थी, यह सच था. वे धीरे-धीरे चलते थे और किसी तरह सीन पूरा करते थे. जैसे ही डायरेक्टर 'कट' बोलते, वे वापस जाकर फिजियोथेरेपी करवाते थे. उन्हें एक्टिव रहना जरूरी था क्योंकि उन्हें वे सभी एक्शन सीक्वेंस करने थे. उन्हें दर्द था, फिर भी वे काम करते रहे. बाहर जान का खतरा था, लेकिन फिर भी वे सेट पर आते थे. यह मुश्किल था.'

एक्टर ने आगे कहा कि अपनी पर्सनल लाइफ में हो रही तमाम घटनाओं के बावजूद सलमान हर दिन सेट पर आते रहे. उन्होंने कहा कि सलमान की इस खूबी ने उन पर गहरा असर डाला. विशाल ने यह भी याद किया कि कैसे सपोर्टिंग एक्टर्स और क्रू अक्सर घंटों तक सेट या अपनी वैनिटी वैन में इंतजार करते थे, लेकिन हर कोई उस स्थिति को समझता था जिससे वे गुजर रहे थे.

Advertisement

विशाल ने आगे बताया कि फिल्म में एक्शन सीक्वेंस बाद के लिए तय किए गए थे क्योंकि सलमान को ठीक होने के लिए समय चाहिए था. उन्होंने कहा, 'आखिरी दिन तक उनकी शारीरिक हालत में थोड़ा सुधार हुआ था. उससे पहले, घर के सीन के दौरान उन्हें काफी परेशानी हो रही थी. परेशानी का मतलब है कि कुर्सी से उठना और बैठना भी उनके लिए बहुत मुश्किल था. आपको उन्हें थोड़ा रियायत देनी होगी क्योंकि यह वाकई एक संघर्षपूर्ण स्थिति थी. और बैकग्राउंड में जो कुछ भी हो रहा था, उसे देखते हुए यह आसान नहीं रहा होगा. हर समय अपने आस-पास इतने सारे सुरक्षाकर्मियों के बीच रहना दम घोंटने वाला होता है. यह बहुत मुश्किल स्थिति थी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »