सिद्धार्थ ने टाला पत्नी कियारा आडवाणी संग क्लैश! बदली फिल्म द वन की रिलीज डेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की रिलीज डेट बदल चुकी है. पहले ये टॉक्सिक और श्रद्धा कपूर की ईठा से क्लैश होने वाली थी. लेकिन अब इस फिल्म को सितंबर में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement
सिद्धार्थ की फिल्म अब इस डेट पर आएगी (Photo: Instagram @sidmalhotra) सिद्धार्थ की फिल्म अब इस डेट पर आएगी (Photo: Instagram @sidmalhotra)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

बॉक्स ऑफिस पर अगस्त और सितंबर- ये दो महीने ऐसे होने वाले हैं जब एक से बढ़कर एक फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं. अगस्त में यश की फिल्म टॉक्सिक और श्रद्धा कपूर की ईठा के बीच एक तगड़ी टक्कर देखने मिलेगी. दोनों ही फिल्में देखने के लिए ऑडियंस एक्साइटेड है. इन दोनों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट भी रिलीज होनी थी. 

Advertisement

सिद्धार्थ की फिल्म की नई रिलीज डेट 

सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 27 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार बैठी थी. मेकर्स इसकी रिलीज डेट काफी समय से तय कर चुके थे. लेकिन टॉक्सिक और ईठा ने फिल्म द वन के मेकर्स को अपना प्लान चेंज करने पर मजबूर कर दिया है. ये फिल्म अब अगस्त के बदले सितंबर में रिलीज होगी, जो पहले से ही खचाखच भरा हुआ है. 

फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट 25 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस हुई है, जिसके साथ-साथ एक एनिमेटेड पोस्टर भी जारी किया गया है. इसमें एक शख्स को बाघ और बैल के बीच खड़ा देखा जा सकता है, जिसके हाथ में त्रिशूल भी है. 

ये कुछ पौराणिक कथाओं और लोककथाओं पर आधारित फिल्म है, जिसे टीवीएफ की सीरीज पंचायत बनाने वाले दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने बनाया है. वहीं एकता कपूर इसकी प्रोड्यूसर हैं. मेकर्स ने अपनी फिल्म पर एक कॉमिक बुक 'द लीजेंड ऑफ वन' भी निकाली है, जिसमें पिक्चर की कहानी को एनिमेशन के साथ पेश किया गया है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पौल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी हैं. 

Advertisement

पत्नी कियारा संग टाला क्लैश

वैसे सिद्धार्थ की फिल्म द वन, यश की फिल्म टॉक्सिक से भिड़ने वाली थी जिसमें कियारा आडवाणी भी शामिल हैं. बीते दिन ही इसका धमाकेदार गाना तबाही रिलीज हुआ था, जिसमें यश और कियारा की केमिस्ट्री ने हर तरफ आग लगा दी थी. ऐसे में टॉक्सिक को अगर अच्छी शुरुआत मिलती, तो सिद्धार्थ की फिल्म को थोड़ा नुकसान पहुंचता.

ऐसे में इसकी रिलीज को एक महीने के लिए पोस्टपोन करना मेकर्स की तरफ से एक समझदारी वाला फैसला है. फिल्म द वन टीवीएफ मेकर्स ने बनाई है जिनपर ऑडियंस को काफी भरोसा भी है. अभी तक उनके सभी बनाए कंटेंट लोगों के दिलों में उतरे भी हैं. देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर वो इस माइथोलॉजी फिल्म से क्या कमाल दिखाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »