'कटी-फटी शक्ल लेकर कैसे...', शत्रुघ्न सिन्हा अपने चेहरे से थे परेशान, बोले- प्लास्टिक सर्जन से बात कर ली थी

शत्रुघ्न सिन्हा ने अरबाज खान के शो में बताया पिता उनके एक्टर बनने के खिलाफ थे. उन्होंने फिल्मी सफर में आई चुनौतियों के बारे में भी बात की. शत्रुघ्न प्रोमो में कहते हैं- शर्मिंदगी होती थी. कटी-फटी शक्ल लेकर मैं आ रहा हूं फिल्मों में. कैसे अपनी जगह बनाऊंगा. कैसे क्या करूंगा? प्लास्टिक सर्जन से भी बात कर ली थी हमने.

Advertisement
शत्रुघ्न सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर अरबाज खान का नया शो द इनविंसिबल (The Invincible) चर्चा में बना हुआ है. अपकमिंग एपिसोड में लेजेंडरी एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा नजर आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में फेस किए गए अपने चैलेंजों को रिवील किया है. उनका ये भी कहना है कि वो स्टारडम के विक्टिम रहे. 

Advertisement

स्टारडम का शिकार हुए थे शत्रुघ्न
प्रोमो में शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं- मुझे लगता था कि पहले कोई पूछता नहीं था या पूछती नहीं थी. अचानक इतनी पूछ बढ़ कि, मैं बहक गया. स्टारडम का शिकार हुआ. शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी बताया कि पिता उनके एक्टर बनने के खिलाफ थे. पिता ने जिंदा रहते हुए उनके एडमिशन फॉर्म पर साइन नहीं किए थे. एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में अपने कॉम्पिटिशन के बारे में भी बताएंगे. उन्होंने बताया कैसे बहुत सारे लोगों ने उन्हें यश चोपड़ा की काला पत्थर में काम न करने का सुझाव दिया था. 

अपने लुक्स पर क्या बोले शत्रुघ्न?
वे कहते हैं- बहुत सारे स्टार्स मौका ढूंढ़ने लगे. वो बहुत तड़पते थे. बहुत सारे लोग नहीं चाह रहे थे कि मैं काला पत्थर करूं. सलीम साहब ने मुझे कसमें दे दीं. कहा कि कुछ भी करके ये फिल्म छोड़ना मत. ये आपके लाइफ में गेमचेंजर साबित होगी. शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी बताया कि वे अपने लुक्स को लेकर थोड़ा कॉन्शियस थे. उन्होंने कहा- मुझे इतनी शर्मिंदगी होती थी. कटी-फटी शक्ल लेकर मैं आ रहा हूं फिल्मों में. कैसे अपनी जगह बनाऊंगा. कैसे क्या करूंगा? प्लास्टिक सर्जन से भी बात कर ली थी हमने. दिग्गज एक्टर ने बताया कि उन्हें बहुत लोग मिमिक करने की कोशिश करते हैं. लेकिन 99 फीसदी लोग उनकी नकल नहीं उतार पाएं.
 
शत्रुघ्न सिन्हा अपने दौर से टॉप एक्टर्स में शुमार थे. उन्हें देव आनंद की फिल्म प्रेम पुजारी में पहली बार काम करने का मौका मिला था. इसके बाद वे साजन फिल्म में दिखे. विलेन के रोल में शत्रुघ्न सिन्हा को काफी पसंद किया गया. पर्दे पर जब भी वे आते थे थियेटर में ऑडियंस सीटियां बजाती थी. उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई थी. यमला पगला दीवाना: फिर से में वे नजर आए थे. उनकी पॉपुलर फिल्मों में कालीचरण, दोस्ताना, काला पत्थर, विश्वनाथ,  मेरे अपने जैसी मूवीज शामिल हैं. शत्रुघ्न सिन्हा अब मूवीज छोड़ राजनीति में सक्रिय हैं. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »