शाहरुख की दिलदारी ने मशहूर एक्टर को पहला घर खरीदने में की थी मदद, दिलवाया बैंक से लोन

शाहरुख खान की दिलदारी के किस्से बड़े मशहूर हैं. इसमें एक और किस्सा अब एक्टर श्रेयस तलपड़े ने जोड़ा है. उन्होंने बताया है कि शाहरुख ने उनका पहला घर दिलाने में उन्हें किस तरह मदद की थी.

Advertisement
शाहरुख ने बढ़ाया था मदद का हाथ (Photo: Social Media) शाहरुख ने बढ़ाया था मदद का हाथ (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों को याद किया है. डायरेक्टर-यूट्यूबर फराह खान के चैनल पर उन्होंने अपने पहले घर खरीदने की स्टोरी शेयर की. श्रेयस ने बताया कि वो अपना पहला आशियाना शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में काम करने के बाद बना पाए थे. 

श्रेयस तलपड़े गरीबी से उठकर हिंदी सिनेमा में आए थे, जहां उन्हें शुरू-शुरू में काफी काम मिला. ओम शांति ओम करने से पहले, वो और कई सारी फिल्में कर चुके थे. मगर उन फिल्मों से वो वैसी शौहरत नहीं कमा पाए थे, जैसी उन्होंने शाहरुख की फिल्म से कमाई. हालांकि इसके बावजूद उन्हें घर खरीदने में दिक्कत आई थी. 

Advertisement

शाहरुख की बदौलत कैसे मिला घर?

श्रेयस अपने पहले घर के बारे में फराह को बताते हैं- आपको पता है किसकी वजह से मेरी जिंदगी का पहला घर बन पाया था? ये ओम शांति ओम फिल्म की वजह से हुआ था. फिर फराह कहती हैं कि वो उनके घर में आई थीं, जो उन्हें बड़ा प्यारा लगा था. एक्टर ने बताया कि वो आज भी शाहरुख खान को उस घर के खरीदने का क्रेडिट देते हैं. 

श्रेयस तलपड़े ने कहा- उस दौरान मैं बैंक से लोन लेने के लिए योग्य नहीं था. जो बैंकर था, उसने मुझसे पूछा कि आप कौन सी फिल्म कर रहे हैं? तब मैंने उन्हें बताया कि मैं ओम शांति ओम नाम की फिल्म कर रहा हूं. उन्होंने पूछा कि उसमें कौन हैं? मैंने कहा शाहरुख खान. फिर वो पूछतीं कि डायरेक्टर कौन है, मैंने बताया कि फराह खान

Advertisement

'ये सुनकर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उन लोगों से एक लेटर लिखवाकर आ सकता हूं? तब मैंने फराह को कॉल किया और दो दिनों में ही उन्होंने शाहरुख खान से मेरे लिए बैंक को देने वाला लेटर लिखवा लिया और मुझे दे दिया. उस शाम, मेरा लोन पास हो गया और हम फाइनली एक घर खरीद पाए.' 

श्रेयस की बातें सुनकर फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा- मुझे ये बिल्कुल याद नहीं है, लेकिन मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं. शायद हम लोगों ने तुम्हें ओम शांति ओम में काम करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं दिए होंगे. 

बता दें कि फिल्म ओम शांति ओम में श्रेयस ने शाहरुख के जिगरी दोस्त का किरदार प्ले किया था. इसमें उनकी जमकर तारीफ हुई थी. ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »