'किंग' के बाद 'जवान 2' से धूम मचाएंगे शाहरुख खान, स्क्रिप्ट हुई फाइनल!

शाहरुख खान 'जवान 2' के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. खबरों के मुताबिक, इसकी स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और 'किंग' की शूटिंग पूरी होने के बाद इस पर काम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है.

Advertisement
शाहरुख खान की नई फिल्म पर अपडेट (Photo: instagram/@iamsrk) शाहरुख खान की नई फिल्म पर अपडेट (Photo: instagram/@iamsrk)

भावना अग्रवाल

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. बॉलीवुड के 'बादशाह' अपनी सबसे सफल और धमाकेदार फिल्म 'जवान' के सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं. साल 2023 में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली इस फिल्म को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि 'जवान 2' को लेकर शुरुआती बात पक्की हो चुकी हैं.

Advertisement

फिलहाल शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन जैसे ही वह इससे फ्री होंगे, वह सीधे एटली के इस ग्रैंड एक्शन यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे. 

जवान 2 की स्क्रिप्ट पक्की?
सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि 'जवान 2' अब सिर्फ आइडिया के स्टेज से आगे बढ़ चुकी है, और महीनों की मेहनत के बाद हाल ही में इसकी स्क्रिप्ट फ़ाइनल कर ली गई है. एक सूत्र ने बताया, 'जवान 2' की स्क्रिप्ट और आइडिया पर काफी समय से काम चल रहा था. कुछ हफ्ते पहले ही स्क्रिप्ट को फाइनल किया गया है. शाहरुख किंग की शूटिंग पूरी करने के बाद इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे.'

गौरतलब है कि साल 2023 में रिलीज हुई 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी. इसने दुनिया भर में 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली. इस एक्शन फिल्म में सितारों से सजी कास्ट थी. जिसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण (स्पेशल अपीयरेंस में), और उनके साथ सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और अन्य कलाकार शामिल थे.

Advertisement

इस सीक्वल की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है. यह खान और फिल्ममेकर एटली के बीच दूसरा कोलैबोरेशन होगा. कहा जा रहा है कि एक्टर इस फिल्म के यूनिवर्स को और बड़ा करने के लिए काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस फिल्म के बड़े स्केल और मास अपील ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. वहीं इसी फिल्म के लिए शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला है.

दमदार कास्टिंग पर नजर

इस बीच, एटली एक पैन-इंडिया फिल्ममेकर के तौर पर अपनी जगह मजबूत करने में व्यस्त हैं. 'जवान' की सफलता के बाद, वह अपने बैनर तले कई प्रोजेक्ट्स पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. जिनमें बड़े स्केल की एंटरटेनर फिल्मों पर खास जोर दिया जा रहा है. वह अभी अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'राका' की शूटिंग कर रहे हैं.

'जवान 2' की बात करें तो, फिल्ममेकर्स एक दमदार विलेन की कास्टिंग पर भी विचार कर रहे हैं. सूत्र ने बताया, 'टीम साउथ के किसी बड़े स्टार (A-lister) को विलेन के तौर पर कास्ट करने की सोच रही है.'हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement