सारा अली खान ने शेयर किया नवरात्रि लुक, भड़के यूजर्स, बोले- बिंदी कहां है?

सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन में लगी हुई हैं. नवरात्र पर्व के बीच एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर की. जिसपर फैंस का ध्यान खींचा है.

Advertisement
सारा अली खान की ट्रोलिंग (Photo: Instagram/saraalikhan95) सारा अली खान की ट्रोलिंग (Photo: Instagram/saraalikhan95)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

सारा अली खान को अक्सर ही अपनी प्रोफेशन  और पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोल किया जाता है. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने नवरात्रि समारोह के बीच एक पोस्ट शेयर की. इस मौके पर, सारा ने पीले और गुलाबी रंगों के खूबसूरत शेड्स पहने, जिनका इस्तेमाल अक्सर नवरात्रि के जश्न में किया जाता है. 

हालांकि सारा अली खान की पोस्ट से सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स काफी नजर आए. उन्होंने एक्ट्रेस को न सिर्फ सलाह दी, बल्कि कट्टरपंथियों का डर भी दिखाया. शेयर की गई कुछ फोटो में एक्ट्रेस को भगवान शिव-पार्वती की पूजा करते हुए भी देखा गया.

Advertisement

सारा अली खान ने क्या पहना था?
नवरात्रि समारोह के दौरान, सारा अली खान ने एक बेहद खूबसूरत एथनिक साड़ी पहनी, जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने नवरात्रि के 5वें दिन के रंग, यानी पीले रंग को बखूबी अपनाया. उन्होंने पीले और गुलाबी रंगों वाली एक साड़ी और ब्लाउज सेट पहना था. 

इस पीली सिल्क की साड़ी में गुलाबी रंग का शानदार ब्रोकेड-कढ़ाई वाला बॉर्डर है, जो इस साधारण सी साड़ी को एक बेहतरीन लुक देता है. उन्होंने इसे पारंपरिक अंदाज में पहना था, जिसमें पल्लू को कंधे पर बहुत ही सलीके से प्लेट करके रखा गया था.

सोशल मीडिया पर मिली नसीहत
सोशल मीडिया पर सारा अली खान की फोटो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, 'लोगों को धर्म के आधार पर बांटना केवल दिखावा है. एक सच्चा इंसान सभी लोगों और धर्मों का सम्मान कर सकता है और उनसे प्रेम कर सकता है; यही भारतीय संस्कृति की सुंदर विविधता को दर्शाता है.' एक यूजर ने लिखा, 'कृपया अपने नाम से 'खान' हटा दें, आप एक अच्छी लड़की हैं.' एक यूजर ने लिखा, 'आप क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं? चेहरे पर तिलक नहीं है और बैकग्राउंड में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का स्तोत्र बज रहा है, पहले इसे हटाइए.'

Advertisement

वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अब कुछ आएंगे फतवा जारी करने आपको.' एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज किसी हिंदू से शादी कर लो.' एक यूजर ने लिखा, 'बिंदी लगा कहा है.' वहीं एक और यूजर ने कहा, 'आपने फोटो तो अच्छा शूट किया है, लेकिन माथे पर बिंदी होती है.'

रिलीज होगी अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा को इस साल की शुरुआत में 'पति पत्नी और वो 2' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी थे. इसके बाद वह 'उड़ता तीर' में नजर आएंगी, जो एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है. 23 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »