जन्मदिन के दूसरे दिन संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? जानें क्या है सच

खबर फैल रही थी क‍ि 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद यानी 25 फरवरी को भंसाली को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस खबर के सामने आने से फैंस और सेलेब्स दंग रह गए थे.

Advertisement
संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? (Photo: Instagram/@iffigoa) संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? (Photo: Instagram/@iffigoa)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को लेकर एक परेशान करने वाली खबर इंटरनेट पर छाई हुई है. इसमें बताया जा रहा था कि 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद यानी 25 फरवरी को भंसाली को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस खबर के सामने आने से फैंस और सेलेब्स दंग रह गए थे.

Advertisement

भंसाली को आया हार्ट अटैक?

अब भंसाली की टीम ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. डायरेक्टर की टीम की तरफ से ऑफिशियल बयान आया है, जिसमें कहा गया है, 'हैलो, संजय लीला भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें एकदम झूठी और आधारहीन हैं. उनमें कोई सच्चाई नहीं है. हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि ऐसी खबरों को हवा न दें. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.'

टीम ने ये भी बताया कि डायरेक्टर भंसाली को कोई हार्ट अटैक नहीं आया था. वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे. वहीं भंसाली प्रोडक्शन्स के ऑफिशियल पेज पर डायरेक्टर के परिवार ने भी बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा, 'मिस्टर संजय लीला भंसाली एकदम ठीक हैं. वो रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए गए थे और चिंता की कोई बात नहीं है. हम आप सभी के प्यार, चिंता और ख्याल के लिए आभारी हैं. आपके सपोर्ट और विशेज के लिए शुक्रिया.'

Advertisement
संजय लीला भंसाली के परिवार का आधिकारिक बयान

रणबीर संग कर रहे काम

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी नई फिल्म 'लव एंड वॉर' के साथ बिजी हैं. इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल निभाते नजर आएंगे. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि पिक्चर की शूटिंग में अलग-अलग अड़चनें भी आ रही हैं. शूटिंग डिले होने, एक्टर्स की डेट्स में बदलाव और री-शूट्स के चलते 'लव एंड वॉर' फिलहाल अपने निर्धारित समय पर रिलीज नहीं होने वाली है.

इस बात को खुद रणबीर कपूर ने कन्फर्म किया था. अपने ब्रांड ARKS की एनिवर्सरी पर रणबीर ने फैंस संग लाइव सेशन में बातचीत की थी. यहां उन्होंने बताया कि उनकी अगली रिलीज 'रामायणम्' होगी. संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर उन्होंने कहा था कि ये पिक्चर 'रामायणम्' के बाद रिलीज होगी. यह रोमांटिक पीरियड-ड्रामा फिल्म पहले अगस्त 2026 में थिएटर्स में आने वाली थी. लेकिन अब यह संभावना जताई जा रही है कि पिक्चर इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा भंसाली अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी' का सीजन 2 भी ला सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement