बंद नहीं हुई मुन्नाभाई 3! डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने किया कंफर्म, बताया क्यों अटकी है फिल्म

संजय दत्त और अरशद वारसी को मुन्ना-सर्किट बने देखे काफी समय बीत चुका है. लेकिन अब दोनों की सुपरहिट जोड़ी जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगी. डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया है कि वो मुन्नाभाई 3 फिल्म बनाएंगे, जिसकी स्क्रिप्ट भी लगभग तैयार है. बस एक चीज की वजह से पेंच फंसा हुआ है.

Advertisement
जल्द बनेगी संजय दत्त की मुन्नाभाई 3 (Photo: IMDb) जल्द बनेगी संजय दत्त की मुन्नाभाई 3 (Photo: IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने साल 2004 में संजय दत्त-अरशद वारसी को लेकर फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस बनाई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता तो पाई ही, साथ में लोगों के दिलों पर भी अपना हक जमाया. इसके बाद, मुन्नाभाई को एक फ्रेंचायजी में बदला गया और साल 2006 में लगे रहो मुन्नाभाई फिल्म रिलीज हुई.

मुन्नाभाई 3 पर आया बड़ा अपडेट

दोनों ही फिल्में बहुत बड़ी सक्सेस साबित हुई. फिल्म में मुन्ना-सर्किट की जोड़ी मिसाल बनकर रह गई. राजकुमार हिरानी की जमकर तारीफ हुई. इतने सालों में इसके तीसरे पार्ट का बड़ा इंतजार किया गया. लेकिन वो अभी तक नहीं बना. मुन्नाभाई फिल्म का दूसरा पार्ट आए 20 साल गुजर गए हैं, मगर इसके तीसरे पार्ट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं है. 

Advertisement

संजय दत्त और अरशद वारसी कई मौकों पर कह चुके हैं कि राजकुमार हिरानी मुन्नाभाई 3 की 2-3 स्क्रिप्ट बनाकर बैठे हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में ये बात बैठ गई कि शायद अब ये फिल्म कभी नहीं बनेगी. लेकिन अब खुद राजकुमार हिरानी और अरशद वारसी ने इन दावों को खारिज किया है और कहा है कि इस प्रोजेक्ट पर अब भी काम जारी है. 

क्यों नहीं बन रही मुन्नाभाई 3?

HT से बातचीत में राजकुमार हिरानी ने कहा- अगर सिर्फ इंटरवल तक की कहानी बनानी हो, तो मैं अभी पांच मुन्ना भाई फिल्म बना सकता हूं. क्योंकि उसके बाद की कहानी मेरे पास नहीं है. सच कहूं तो मैं एक और फिल्म बनाना चाहता हूं. मेरी जगह कोई और होता तो कहता, कोई भी स्क्रिप्ट लिख दो, फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी और खूब पैसे कमाएगी. लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता. हमने दो बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. अगर मेरा मकसद सिर्फ पैसे कमाना होता, तो अब तक चार-पांच फिल्में बना चुका होता. नई फिल्म का स्तर कम से कम पिछली फिल्मों जितना अच्छा होना चाहिए. बस यही वो जगह है, जहां आकर मैं अटक जाता हूं. 

Advertisement

अरशद वारसी ने डायरेक्टर की बात पर कहा कि उन्होंने मुन्नाभाई 3 फिल्म के लिए लिखी कुछ स्क्रिप्ट पढ़ी हैं, जो सचमुच उन्हें अच्छी लगीं. लेकिन वो अभी पूरी तरह खत्म नहीं की गई हैं, क्योंकि राजकुमार हिरानी और राइटर अभिजात जोशी किसी ना किसी स्टेज पर आकर रुक जाते हैं. डायरेक्टर के मुताबिक, उनपर फ्रेंचायजी की वैल्यू का दबाव है जिसमें वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »