अपूर्वा के ज‍िस बयान पर हुई FIR, समय रैना बोले- वो सुनकर मुझे जलन हुई थी

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक रैपर ने महिलाओं को लेकर भद्दा कमेंट किया था, जिसका जवाब अपूर्वा ने उसी की भाषा में दिया. इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था और अपूर्वा पर FIR हो गई. साथ ही उन्हें रेप की धमकियां मिलने लगइन. अव समय रैना ने इसपर बात की है.

Advertisement
अपूर्वा को लेकर समय रैना ने की बात (Photo: Instagram/@the.rebel.kid/@maisamayhoon) अपूर्वा को लेकर समय रैना ने की बात (Photo: Instagram/@the.rebel.kid/@maisamayhoon)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

समय रैना ने अपने रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर हुए विवाद के बाद की स्थिति के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने याद किया कि इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा उर्फ रिबेल किड को एक शख्स के भद्दे कमेंट का जवाब देने की वजह से 3 एफआईआर और रेप की धमकियों का सामना करना पड़ा था. शख्स ने शो के स्टेज पर महिलाओं को लेकर गंदी बात कही थी, जिसका जवाब अपूर्वा ने उसी की भाषा में दिया और अपने लिए खड़ी हुईं. समय रैना ने कहा कि वे अपूर्वा पर गर्व करते हैं कि उन्होंने इतनी हिम्मत और धैर्य से अपना बचाव किया.

Advertisement

समय रैना को है अपूर्वा पर गर्व

अपने लेटेस्ट स्पेशल 'समय रैना स्टिल अलाइव' में कॉमेडियन ने उस घटना को याद किया जब एक रैपर ने अपूर्वा के खिलाफ अश्लील कमेंट किया था. शख्स ने उनसे पूछा, '.... सेंसेशन खत्म हो गई है क्या?' समय ने सोचा था कि वे अपना कमेंट एडिट कर देंगे, लेकिन अपूर्वा ने तुरंत जवाब दिया था, 'कभी ... देखी है मां से निकलने के बाद?' समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अपूर्वा से थोड़ी जलन भी हुई थी, क्योंकि वे उनकी इस जबरदस्त जवाबी पंचलाइन पर बहुत गर्व महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'क्या पंचलाइन मारी उसने. क्या कमाल है कमबैक मोमेंट था वो. चार कॉमेडियन फेल कर दिए उसने. मुझे बहुत जलन हुई. लेकिन साथ ही मैं उनपर बहुत गर्व भी कर रहा था, क्योंकि उस पल में इतना शानदार कमबैक कोई आसानी से नहीं दे सकता.'

Advertisement

समय रैना ने आगे कहा, 'कुछ चीजें होती हैं न यार, वो लाइफ में लेयर्स में होती हैं. सरफेस-लेवल मत देखो यार. अपूर्वा, रैपर, वो पल वो नहीं था. वो पल उससे कहीं गहरा और बड़ा था. वो अपूर्वा का ग्वालियर के एक रैपर को जवाब देना नहीं था. वो एक औरत का अपने लिए खड़ा होना और एक आदमी के खिलाफ जीत हासिल करना था. भाई, इस पैट्रियार्कल सेटअप में, जहां कोई औरत से कुछ बोलने की उम्मीद ही नहीं करता, उस लड़की ने उसी की भाषा में... वो जीत गई. बंदा हार गया. ये एक बहुत पावरफुल पल था. मुझे गूजबंप्स आ गए. मैंने वो पार्टी पॉपर लिया और अपूर्वा के सिर पर फोड़ा... 3 एफआईआर. यही है औरतों के अपने लिए खड़े होने की कीमत.'

जब विवाद छिड़ा था, तब भी कुछ यूजर्स अपूर्वा मखीजा की आलोचना कर रहे थे. लेकिन कई ऐसे भी थे, जिन्होंने उनका समर्थन किया और कहा कि उन्होंने बस वही दिया जो उन्हें मिला था. बहुत से यूजर्स का कहना था कि अपूर्वा और उनके परिवार को रेप और जान से मारने की धमकी देना बिल्कुल गलत था. फिलहाल अपूर्वा विवादों से आगे बढ़ चुकी हैं और अपने कंटेंट पर ध्यान दे रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement