इंडिया-चीन वॉर पर बनीं सलमान की मातृभूमि, सुभाष घई ने रिवील कर दी कहानी

फिल्ममेकर सुभाष घई ने गुरुवार की शाम सलमान खान की नई फिल्म मातृभूमि देखी, जिसके बाद उन्होंने अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया. उनके पोस्ट ने फैंस के मन में फिल्म को लेकर उम्मीदें जगा दी हैं.

Advertisement
सुभाष घई को पसंद आई सलमान की मातृभूमि (Photo: PTI/IMDb) सुभाष घई को पसंद आई सलमान की मातृभूमि (Photo: PTI/IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस कब रिलीज होगी, ये सवाल का जवाब उनका हर फैन जानना चाहेगा. इसे अप्रैल में रिलीज किया जाना था, मगर कुछ कारणों की वजह से फिल्म को टाला गया. हैरान की बात ये है कि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल रिलीज डेट भी अनाउंस नहीं की गई है. 

सलमान की फिल्म अब कब रिलीज होगी, ये तो फिलहाल सस्पेंस बन चुका है. लेकिन इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड के कुछ जाने-माने फिल्ममेकर्स को सुपरस्टार ने अपनी फिल्म के कुछ हिस्से दिखाए हैं. बीते दिन गुरुवार को उन्होंने इसके लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग अरेंज की, जहां सुभाष घई पहुंचे थे. 

Advertisement

सलमान ने दिखाई अपनी फिल्म

सुभाष घई ने सलमान की फिल्म को चित्रांगदा सिंह, मातृभूमि फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया, रितेश देशमुख, सूरज बड़जात्या, रूमी जाफरी, डेविड धवन, कबीर खान और सिद्धार्थ रॉय कपूर संग देखा. X पर उन्होंने फोटो भी शेयर किया, जिसमें सभी फिल्ममेकर्स एक साथ खड़े नजर आए. सभी के चेहरे पर खुशी दिखी. 

सलमान की फिल्म मातृभूमि देखने के बाद उन्होंने अपनी बात भी सामने रखी. उन्होंने लिखा- आज फूड स्क्वायर में मेरे पसंदीदा डायरेक्टर्स को साथ देखना बहुत अच्छा लगा. वहां उन्होंने अपूर्व लखिया की फिल्म मातृभूमि का रफ कट देखा. इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म इंडो-चाइना के सैनिकों की एक बहुत ही गर्मजोशी भरी कहानी पर बनी है, जिसमें देश और परिवार के लिए उनके भावनाओं को दिखाया गया है. बहुत ही दिल छूने वाली फिल्म है. जरूर देखने वाली फिल्म है. 

Advertisement

क्यों टल रही है सलमान की फिल्म?

फिल्ममेकर का पोस्ट पर सलमान के फैंस का भी रिएक्शन देखने मिला. उन्होंने सुभाष घई से पूछा कि आखिर फिल्म सचमुच कैसी है? उनकी बातों में एक उम्मीद दिखी, जो उन्होंने सलमान खान की नई फिल्म से लगाई हुई है. ये पहला मौका भी है जब सलमान ने अपनी फिल्म को इंडस्ट्री के लोगों के बीच पेश किया है. 

फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस इस समय विवादों से इसलिए घिरी हुई है क्योंकि ये साल 2020 में गलवान वैली में लड़ी गई इंडो-चीन युद्ध पर बनी है. इसे थिएटर में रिलीज से पहले डिफेंस मिनिस्ट्री से पास होना होगा, जिसके लिए फिल्म में कई सारे बदलाव किए गए हैं. कुछ सीन्स को दोबारा शूट किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »