रिया का 11 साल पुराना ट्वीट वायरल, यूजर्स बोले- अपना भविष्य बता दिया

रिया का एक 11 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में वे एक कहानी के बारे में बात कर रही हैं जो ड्रग्स के केस में लिप्त थी और उसे साढ़े चार साल की सजा हुई थी.

Advertisement
रिया चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:20 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार हो चुकी हैं. रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था. रिया की गिरफ्तारी करने पर कई लोगों ने पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है. इसी बीच रिया का एक 11 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में वे एक महिला की कहानी के बारे में बात कर रही हैं जो ड्रग्स के केस में लिप्त थी और उसे साढ़े चार साल की सजा हुई थी. रिया ने अपने ट्वीट में कहा था कि ये कहानी बेहद डरावनी है. अब रिया के अरेस्ट होने के बाद उनका ये ट्वीट एक बार फिर वायरल हो रहा है.

Advertisement

रिया ने ट्विटर पर लिखा था- अभी अभी एक भारतीय लड़की की बेहद अजीब और डरावनी कहानी सुनकर निकली हूं. जिसे नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग के चलते जेल में साढ़े चार साल बिताने पड़े. 

रिया के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. चूंकि रिया भी ड्रग्स के चलते ही अरेस्ट हुई हैं और उनकी कहानी भी कहीं ना कहीं इस ट्वीट से मिलती जुलती है, ऐसे में कई लोग उन्हें अंतर्यामी और भविष्यवक्ता बता रहे हैं. वही कुछ फैंस ने ये भी कहा कि रिया ने अपने खुद के लिए ही भविष्यवाणी कर डाली है. 

तीन दिन की पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया रिया को अरेस्ट

गौरतलब है कि NCB ने पहले दिन रिया चक्रवर्ती से तकरीबन 6 घंटे तक तक पूछताछ की थी. दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली और फिर आज तीसरे दिन 3 घंटे तक चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि ये गिरफ्तारी ड्रग पैडलिंग मामले में है. इससे पहले रिया के भाई शौविक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. जहां तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की बात है तो उनकी मौत पर सवाल अब भी जस का तस बना हुआ है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »