ड्रग्स केस: जया-ध्रुव से NCB की पूछताछ खत्म, मधु मंटेना को कल बुलाया

ड्रग्स कार्टेल में सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा संग कई सेलेब्स के ड्रग्स चैट सामने आए हैं. जया साहा से एनसीबी ने ड्रग्स मामले में दूसरे दिन पूछताछ की. अब जया एनसीबी ऑफिस से निकल गई हैं.

Advertisement
रिया चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

सुशांत सिंह मामले में जब से ड्रग्स एंगल सामने आया है, तभी से बॉलीवुड में कोहराम मचा हुआ है. इस ड्रग्स कार्टेल में सुशांत की टैलेंट मैनेजर रहीं जया साहा संग कई सेलेब्स के ड्रग्स चैट सामने आए हैं. जया साहा से एनसीबी ने ड्रग्स मामले में दूसरे दिन पूछताछ की. अब जया एनसीबी ऑफिस से निकल गई हैं. जया को बुधवार को दोपहर 2 बजे बुलाया गया है.

Advertisement

क्वान कंपनी के सीईओ ध्रुव से पूछताछ
क्वान कंपनी के सीईओ ध्रुव से भी एनसीबी की मंगलवार को पूछताछ की. वो भी एनसीबी ऑफिस से निकल गए हैं. ध्रुव को एनसीबी ने बुधवार दोपहर 2 बजे बुलाया है.  

 


बता दें कि एनसीबी आज जया की मैनेजर करिश्मा से भी पूछताछ करने वाली थी. लेकिन एनसीबी को करिश्मा ने बताया कि वो बीमार हैं, फिलहाल पूछताछ में शामिल नहीं हो सकतीं. करिश्मा ने कहा वो 25 सितंबर को पूछताछ में शामिल होंगी.

एनसीबी की करिश्मा से होने वाली पूछताछ काफी अहम होने वाली है. दरअसल, करिश्मा के साथ ही दीपिका पादुकोण की ड्रग्स चैट सामने आई है. जिसमें दीपिका करिश्मा से पूछ रही हैं- माल है क्या? ऐसे में एनसीबी की कोशिश रहेगी कि वो करिश्मा के बाकी सेलेब्स के साथ ड्रग्स कनेक्शन के लिंक की तहकीकात करे.

Advertisement

मधु मंटेना वर्मा के कल होगी पूछताछ

उधर, ड्रग्स केस में बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर मधु मंटेना वर्मा का नाम भी NCB की जांच में सामने आया है. जया साहा के साथ मधु मंटेना की ड्रग्स चैट सामने आई है. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, मधु मंटेना वर्मा से कल यानी बुधवार को पूछताछ होगी. एनसीबी ने मधु को समन भेजा है. मधु मंटेना वर्मा को 11बजे NCB ने बुलाया है. मधु मंटेना वर्मा क्वान कंपनी से जुड़े हुए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »