रश्मिका-विजय की शादी: उदयपुर पहुंचे पंडित जी, डायरेक्टर वांगा भी एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैन्स एक्साइटेड हैं. पंडित जी शादी कराने के लिए पहुंच चुके हैं और संदीप रेड्डी वांगा भी समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हैं. शादी 26 फरवरी को होगी जिसमें तेलुगू और कोडावा रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा.

Advertisement
एक दिन बाद पति-पत्नी होंगे रश्मिका-विजय ( Photo: ITG)  एक दिन बाद पति-पत्नी होंगे रश्मिका-विजय ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न शुरू हो चुका है. एक दिन बाद रश्मिका और विजय ऑफिशियल पति-पत्नी बन जाएंगे. शादी कराने पंडित भी उदयपुर पहुंच चुके हैं. कपल के करीबी संदीप रेड्डी वांगा भी इनकी खुशियों में शामिल होने के लिए तैयार हैं. 

उदयपुर पहुंचे पंडित जी 
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर इनके चाहने वाले काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. भले ही आम लोग कपल की शादी के लिए उदयपुर ना पहुंचे, लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए नजरें लगाए बैठे हैं. रश्मिका और विजय की शादी को लेकर नई अपडेट सामने आई है. दोनों की शाही वेडिंग के लिए पंडित जी उदयपुर पहुंचे गए हैं. 

Advertisement

शादी कराने वाले पंडित जी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. पैपराजी ने उनसे शादी के बारे में जानना चाहा. पंडित जी से पूछा गया कि आप रश्मिका जी की शादी के लिए आए हैं. उन्होंने हां. जब उनसे पूछा गया कि कुछ बताइए, तो उन्होंने कहा कि शादी कराने आए हैं. इससे ज्यादा क्या बताएं, उन्हें आशीर्वाद देंगे.

पंडित जी के चेहरे की खुशी बता रही है कि वो इस शादी के लिए बहुत खुश हैं. रश्मिका और विजय की शादी दो रीति-रिवीजों से होने वाली है. विजय के परिवार की ओर से तेलुगू परंपरा से शादी की रस्में निभाई जाएंगी. रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रीति-रिवीज से शादी होगी. 

पंडित जी के बाद संदीप रेड्डी वांगा भी रश्मिका और विजय की शादी में शामिल होने के उदयपुर पहुंच गए हैं. संदीप रेड्डी वांगा रश्मिका और विजय दोनों के ही बेहद करीब माने जाते हैं. 

Advertisement

कब है रश्मिका और विजय की शादी 
स्टार कपल एक दिन बाद यानी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेगा. रश्मिका और विजय की शादी कई मामलों में अलग होने वाली है. मेहमानों के लिए 'नो फोन' पॉलिसी होगी. ताकि कोई भी उनकी तस्वीरें ना ले सके. कपल ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस भी तब तक सीक्रेट रखा, जब शादी की तारीख नजदीक नहीं आ गई. 

रश्मिका और विजय की रॉयल वेडिंग अटेंटेड करने के लिए तैयार हैं ना?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »