रामायण के ट्रेलर से इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, लेकिन रणबीर पर कही ये बात

रामायण का ट्रेलर देखने के बाद पॉपुलर रामायण सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने अपना रिएक्शन दिया है. उनका कहना है कि वो नमित मल्होत्रा वाली फिल्म से बड़े इंप्रेस हुए हैं. उन्हें उम्मीद है कि लोग रणबीर को पसंद करेंगे.

Advertisement
रामायण ट्रेलर की जमकर हो रही चर्चा (Photo: Screengrab) रामायण ट्रेलर की जमकर हो रही चर्चा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

नमित मल्होत्रा की रामायण का ट्रेलर इंटरनेट पर इस समय हॉट-टॉपिक बना हुआ है. हर कोई सिर्फ इसी की बात करता दिख रहा है. ट्रेलर में दिखाए विजुअल्स हों, या एक्टर्स- हर चीज पर यूजर्स अपना पॉइंट रख रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा रावण बने यश की हो रही है. 

रामायण फिल्म का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है. इसके पीछे कई कारण हैं. फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है, और अभी से इसकी तुलना बाकी फिल्मों से हो रही है जिसमें रामायण की कहानी दिखाई गई थी. इसमें सबसे ज्यादा तुलना रामानंद सागर के आइकॉनिक सीरियल रामायण से हुई, जिसे आजतक कोई नहीं भुला सका है. 

Advertisement

1987-88 में आया रामायण सीरियल इंडियन टेलीविजन के साथ-साथ बड़े पर्दे के लिए भी एक लैंडमार्क शो माना जाता है, जिसके आसपास आजतक कोई नहीं आ सका. उसके किरदार, कहानी और प्रेजेंटेशन- हर किसी के दिल में घर करके बैठे हुए हैं. ऐसे में इसकी तुलना, 4000 करोड़ रुपये वाली रामायण फिल्म से होनी तय थी. अब फिल्म का ट्रेलर आने के बाद, रामानंद सागर के पोते ने इसपर अपनी बात रखी है. 

'रामायण' पर बोले रामानंद सागर के पोते

बॉलीवुड हंगामा से शिव सागर ने रामायण फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने कहा- ट्रेलर मुझे सच कहूं तो काफी पसंद आया, पहले जो प्रमोशनल वीडियो आया था, उसे देखकर मुझे लगा था कि फिल्म के इतने बड़े बजट के हिसाब से वीएफएक्स और ग्राफिक्स उतने अच्छे नहीं हैं. लेकिन ट्रेलर देखने के बाद और पूरी स्टारकास्ट को देखकर मेरी राय बदल गई. यश रावण के किरदार में बेहद दमदार लग रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी भी सीता के रोल में बिल्कुल फिट बैठती हैं.

Advertisement

'उनका बोलने का अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस इस किरदार के लिए काफी अच्छा लगा. कुल मिलाकर फिल्म बहुत ग्रैंड और बड़े स्केल की लग रही है. मेरा मानना है कि रामायण को दुनिया भर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. उम्मीद है कि ये फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं, संस्कृति और फैंटेसी को पूरी दुनिया तक पहुंचाएगी. अगर ऐसा होता है, तो ये सिर्फ इस फिल्म के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी.'

रणबीर के राम बनने पर किया रिएक्ट

रामानंद सागर के पोते ने आगे फिल्म में दिखाए सीन्स पर बात की. उन्होंने कहा- ट्रेलर में पुष्पक विमान को जिस तरह से दिखाया गया है, वो भी काफी शानदार लगा. वहीं, शूर्पणखा की बाघों के रथ पर एंट्री भी देखने लायक है. अब बस यही उम्मीद है कि ऑडियंस रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में स्वीकार करें. उन्हें इस रोल के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं. एनिमल के बाद लोगों के मन में उनकी एक अलग छवि बन गई है, लेकिन इतनी शानदार स्टारकास्ट और ग्रैंड विजुअल्स के साथ ये फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आ सकती है.

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे दो पार्ट्स में लाया जाएगा जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल की दिवाली पर आएगा. इसमें रणबीर, यश और साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे और सनी देओल भी शामिल हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »