राहा और 'रामायण' के अद्भुत कनेक्शन ने बदली रणबीर की जिंदगी, बोले- 'बेटी के लिए बेहतर होना था, फिल्म ने कर दिया'

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में रामायण से जुड़े अपने बेहद पर्सनल और इमोशनल अनुभव शेयर किए हैं. रणबीर ने बताया कि कैसे इस फिल्म ने उनकी बुरी आदतों को छुड़ाया और बेटी राहा के जन्म के साथ मिलकर, प्रभु श्रीराम की इस यात्रा ने उन्हें एक बेहतर इंसान बना दिया.

Advertisement
राहा-रामायण कनेक्शन से ऐसा बदली रणबीर की जिंदगी (Photo: Screengrab) राहा-रामायण कनेक्शन से ऐसा बदली रणबीर की जिंदगी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

रणबीर कपूर की रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. दिवाली पर आने वाली इस फिल्म पर जनता की नजरें अभी से टिकी हुई हैं और मेकर्स भी प्रमोशन के मैदान में उतर चुके हैं. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी की ये रामायण सिर्फ इंडिया नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी इंटरनेशनल रिलीज टारगेट कर रही है. यही वजह है कि इसका प्रमोशन भी वैश्विक स्तर पर उन प्लेटफॉर्म्स पर खूब हो रहा है जो इंटरनेशनल ऑडियंस तक गहरी पहुंच रखते हैं.

Advertisement

अब रणबीर ने एक नए इंटरव्यू में बताया है कि उनकी जिंदगी में रामायण फिल्म और बेटी राहा का जन्म कैसे एक खूबसूरत संयोग बनकर आया. रणबीर ने कहा कि इस संयोग ने उन्हें पहले से कहीं बेहतर इंसान बना दिया है.

कैसे रामायण ने रणबीर को बनाया बेहतर इंसान 
टॉप फिल्म (TF) मैगजीन के साथ इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि रामायण बहुत अलग फिल्म है और इसकी मेकिंग का सफर बेहद विनम्र करने वाला था. रणबीर ने कहा, 'अपने इतिहास, कल्चर और अपने सच का हिस्सा बनना; उसे रिप्रेजेंट करते हुए पूरी दुनिया तक पहुंचाने का मौका मिलना... मुझे नहीं लगता कि बहुत फिल्मों को ऐसा अवसर मिलता है. रामायण ये डिजर्व करती है. हमने लगातार बिना थके कई सालों और महीनों तक इसे जीवन देने के लिए काम किया है. जब आपको ऐसा मौका मिलता है तो आपको बहुत खुशकिस्मती और बड़ी जिम्मेदारी महसूस होती है.'

Advertisement

रणबीर ने साफ किया कि उन्हें शुरुआत में डर था कि शायद वो रामायण के साथ न्याय न कर पाएं. लेकिन बहुत जल्दी ये डर प्रेम और आभार में बदल गया क्योंकि यह प्रोजेक्ट उनके लिए सिर्फ करियर बदलने वाला नहीं, बल्कि जीवन बदलने वाला साबित हुआ. रणबीर ने कहा, 'इसने मेरी जिंदगी बदल दी. यह फिल्म मुझे रामायण और प्रभु श्रीराम की यात्रा को गहराई से समझने के करीब ले गई. इसने मेरे जीवन में बहुत सारे पॉजिटिव बदलाव किए— मेरी बुरी आदतें, मेरी धारणाएं, मेरा जीवन को देखने का तरीका, धर्म, बलिदान और पर्सनल लॉस को देखने का मेरा पूरा नजरिया बदल गया. मुझे शायद जीवन के इस मोड़ पर इसी की जरूरत थी.'

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें प्रभु श्रीराम के जीवन में सबसे सीखने लायक बात क्या लगी. रणबीर के मुताबिक, राम को सबसे पवित्र बनाती है उनकी मानवीयता. 'वो इतने इंटेंस इमोशन्स से गुजरे, लेकिन उन्होंने हमेशा विनम्रता से जवाब दिया, ईगो से नहीं. यही उनकी सबसे खूबसूरत बात है और आज के दौर में यह बात सबसे ज्यादा सीखने लायक है.'

रामायण और राहा का संयोग
रणबीर ने यह भी साझा किया कि उनकी बेटी राहा से भी इस फिल्म का एक खूबसूरत संयोग जुड़ा है. साल 2022 में जब राहा का जन्म हुआ, तब रामायण रणबीर के जीवन में आ चुकी थी. उन्होंने कहा, 'राहा के लिए मुझे एक बेहतर इंसान बनना था और रामायण के लिए मुझे एक बेहतर इंसान बनने की जरूरत थी— यह वाकई एक अद्भुत संयोग था.'

Advertisement

इसी इंटरव्यू में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि रामायण का पूरा फोकस राम कथा के इमोशन पर है. उन्होंने कहा कि रामायण का असली वजन इसके इमोशन्स में ही है और VFX का रोल सिर्फ इतना है कि ये ऐसे भव्य तरीके से कहानी कहने की इजाजत देता है, जैसे पहले कभी नहीं कही गई. कहानियों की जान हमेशा इमोशन्स ही रहते हैं, स्पेशल इफेक्ट्स से उन्हें बस एक नई उड़ान मिलती है.

बता दें कि रामायण इसी साल दिवाली के मौके पर थिएटर्स में दस्तक देने वाली है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी पक्की रिलीज डेट का आधिकारिक एलान नहीं किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »