Ramayana Movie Release and Review Live: रणबीर कपूर की 'रामायण' का दिखा क्रेज, सनी देओल की झलक के लिए बेताब फैंस

Ramayana Movie Review and Release Live Updates: फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शानदार VFX, दमदार एक्टिंग और ग्रैंड विजुअल्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है.

Advertisement
रामायण पार्ट 1 में दिखी सनी देओल की झलक (Photo: PTI, AI-generated) रामायण पार्ट 1 में दिखी सनी देओल की झलक (Photo: PTI, AI-generated)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

जिस पल का सभी इंडियंस को इंतजार था, फाइनली वो दिन आ गया है. रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में लंबे समय से जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस माइथोलॉजिकल मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता और यश रावण के रोल में हैं.

Advertisement

फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. सोशल मीडिया पर रामायण ही ट्रेंड कर रही है. शुरुआती रिव्यू में फिल्म के विजुअल्स, एक्शन सीक्वेंस और कलाकारों की एक्टिंग को लेकर पब्लिक का क्या कहना है. फिल्मी दुनिया के सितारों का इस मूवी को लेकर क्या टेक है... रामायण से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट यहां पर जानें....

थियेटर्स से सीन्स वायरल

सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स वायरल हो रहे हैं. किसी ने राम के स्वंयवर का सीन शेयर किया है. तो कोई रावण बने यश के वॉर सीन को पोस्ट कर रहा है. इन लीक सीन्स ने जनता के बीच फिल्म की एक्साइटमेंट को और ज्यादा हाई कर दिया है.

हनुमान बने सनी देओल की दिखेगी झलक

रामायण में सनी देओल ने बजरंगबली का रोल प्ले किया है. गुडन्यूज ये है कि फिल्म के आखिर में हनुमान के रोल में सनी की झलक देखने को मिली है. उनका बैक लुक फैंस को दिखेगा. सेकंड पार्ट में सनी का फुल फ्लेज्ड रोल होगा.

Advertisement

कैसा मिल रहा पब्लिक रिस्पॉन्स?

शुरुआती रिएक्शन में मूवी के शानदार VFX और कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. पहले पार्ट में यश को सबसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला है. लोगों का कहना है रावण के रोल में वो छा गए हैं. जब-जब यश ने स्क्रीन पर एंट्री की है, गर्दा उड़ा है. जनता ने नितेश तिवारी की फिल्म को मास्टरपीस कहा है. इंटरनेट पर मूवी के कुछ सीन्स भी वायरल हो रहे हैं. इनमें बैकग्राउंड में लोगों के हूटिंग करने और जय श्री राम का नारा लगाने की आवाजें आती हैं.

विदेशी मीडिया में फिल्म को मिली वाहवाही
फिल्म को इंटरनेशनल मीडिया से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' ने इसे 5 में से 4 स्टार दिए हैं. रामायण को ग्रैंड और शानदार बताया गया है. इसकी तुलना 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'द लायन किंग' से की गई है.

सेलेब्स ने देखी फिल्म
एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने फिल्म का रिव्यू किया है. उन्होंने 'रामायण' को इंडियन सिनेमा के लिए महान फिल्म बताया. रणबीर, रवि दुबे, साई पल्लवी और रकुल प्रीत के काम की तारीफ की. आशीष चंचलानी और बादशाह ने मूवी देखने के बाद इमोशनल होने की बात कही. वे जटायु और राणव का युद्ध सीन देख भावुक हुए.

Advertisement

4000 करोड़ में बनी रामायण बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गर्दा उड़ा सकती है. देखना होगा फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »