रामायण के नए ट्रेलर में यश ने लूटी महफिल, दिखी रावण के भाइयों की झलक, आपने किया नोटिस?

रामायण के नए ट्रेलर में इस बार हमें कई सारी डिटेल्स देखने के लिए मिली हैं. सबसे बड़ी झलक रावण के भाइयों की दिखीं. ट्रेलर के एक शॉट में कुंभकर्ण और रावण के चचेरे भाई खर को देखा गया, जो भगवान राम के साथ युद्ध करते नजर आएगा.

Advertisement
रामायण में ऐसे दिखेंगे रावण के भाई (Photo: ITGD) रामायण में ऐसे दिखेंगे रावण के भाई (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

8 बार ऑस्कर जीतने वाले नमित मल्होत्रा इंडियन सिनेमा की तकदीर बदलने के इरादे से अपनी फिल्म रामायण लेकर आ रहे हैं. बीते दिन इसका फाइनल ट्रेलर दुनियाभर में एक साथ रिलीज किया गया, जो देखने में काफी ग्रैंड और शानदार था. जिन लोगों की शिकायतें इसके विजुअल इफेक्ट्स को लेकर थीं, वो भी इससे दूर हुईं. रामायण के नए ट्रेलर को हर तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, और अब ये बॉक्स ऑफिस पर एक प्रॉमिसिंग शुरुआत का वादा कर रही है.

Advertisement

रामायण के नए ट्रेलर में हमें कई सारे किरदारों की झलक दिखाई गई है. पहला जो ट्रेलर था, उससे काफी नए शॉट्स इसमें देखने मिले. देवराज इंद्र के रूप में एक्टर कुणाल कपूर नजर आए, जो काफी अच्छे लगे. फिर रावण की तपस्या से लेकर उसकी सोने की लंका के कुछ सीन्स दिखाए गए. पुराने ट्रेलर के मुकाबले, इस ट्रेलर में हम रावण से जुड़ी कई नई चीजें देखते हैं. 

पहली बार पास से दिखा कुंभकर्ण

फिल्म रामायण के इस नए ट्रेलर में रावण बने यश की भूमिका काफी अहम दिखाई गई है. रावण की शादी से जुड़े भी इसमें कुछ शॉट्स थे. उसके परिवार के सदस्यों की झलक भी इसमें देखी जा सकती है, जो पलक झपकते ही छूट जाती है. ट्रेलर में जब रावण और उसके बहनोई विद्युतजिह्वा के बीच युद्ध वाला सीन दिखाया जाता है, तो पीछे उसका पूरा परिवार बैठा है.

Advertisement

सीन में वो साफ-साफ नजर तो नहीं आते हैं. मगर पीछे बैठे कुंभकर्ण साफ-साफ दिखाई देते हैं. पहली नजर में तो शायद उनपर ध्यान नहीं जाएगा, लेकिन दूसरी-तीसरी बार देखेंगे, तो आप एक कोने में उसे भी बैठे देखेंगे. कुंभकर्ण ने अपने हाथ में ग्लास पकड़ा हुआ है और वो अपने भाई और बहनोई के बीच हो रही लड़ाई का मजा लेते नजर आ रहा है. 

रावण के भाई खर-दूषण भी दिखे

उसी सीन में अगर ध्यान से देखा जाए, तो रावण के चचेरे भाई खर और दूषण भी वहां बैठे नजर आ रहे हैं. अब ये दोनों खर और दूषण कैसे हैं, इसका पता भी ट्रेलर के अंत में हमें लग जाता है. रामायण के ट्रेलर के अंत में जब भगवान राम 14 हजार राक्षसों से लड़ाई कर रहे हैं, तो वहीं पर खर भी खड़ा है, जो अपना चेहरा सुरक्षा कवच से छिपाता है. ये रावण का चचेरा भाई खर ही है, जिसकी झलक पहली बार दिखती है. हालांकि दूषण फिल्म में सामने से कैसा दिखेगा, ये फिलहाल नहीं पता लग पाया है. 

बात अगर फिल्म रामायण में रावण के परिवार की करें, तो कुंभकर्ण का किरदार पंचायत वाले फैजल मलिक निभा रहे हैं. रावण की पत्नी मंदोदरी काजल अग्रवाल बनी हैं. बहन शूर्पणखा को रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है, तो बहनोई विद्युतजिह्वा विवेक ओबेरॉय बने हैं. ये फिल्म नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की है, जिसमें रणबीर कपूर राम बने हैं. रामायण को दुनियाभर में 5 नवंबर को रिलीज किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »