जैकी की एक झलक पाने को बेताब थीं रकुल प्रीत सिंह, 4 घंटे की डेट के लिए पहुंचीं लंदन

फिल्म 'पति पत्‍नी और वो दो' के प्रमोशन के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने अपनी और जैकी भगनानी की लव स्टोरी शेयर की. एक्ट्रेस ने बताया कि अपने प्यार के लिए उन्होंने शहर-शहर की सैर की है.

Advertisement
रकुल-जैकी की फिल्मी लव स्टोरी (Credit: Instagram/@jackkybhagnani) रकुल-जैकी की फिल्मी लव स्टोरी (Credit: Instagram/@jackkybhagnani)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'पति पत्‍नी और वो दो' थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में जुटी है. इस दौरान रकुल ने उनकी और जैकी भगनानी की लव स्टोरी भी शेयर की. उन्होंने ये भी बताया कि वो जैकी के प्यार में 4 घंटे की डेट के लिए लंदन पहुंच गई थीं. 

Advertisement

कैसे मिले रकुल-जैकी
रकुल और जैकी की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए और 2024 में दोनों ने शादी कर ली. न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में रकुल कहती हैं कि बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के सबसे अच्छे दोस्त हों. जब दोस्ती होगी तो सब कुछ सही चलता है. दोस्ती होने पर आप हमेशा उस इंसान के साथ रहना चाहेंगे, क्योंकि आप उसके साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं. आप सब कुछ साथ करना चाहेंगे. कभी ऐसे हालात पैदा नहीं होंगे कि आप एक-दूसरे से अलग रहना चाहें. 

एक्ट्रेस कहती हैं कि हमारे मामले में मेरे दोस्त उसके दोस्त हैं और उसके दोस्त मेरे दोस्त हैं. हम सब साथ ट्रिप पर जाते हैं. हमारी शादी बराबरी की है और ये बहुत जरूरी है. हम एक-दूसरे की व्यक्तिगत पहचान का सम्मान करते हैं. हम एक-दूसरे के चीयरलीडर हैं और एक-दूसरे के आगे बढ़ने में खुश होते हैं.

Advertisement

रकुल से पूछा गया कि शादी के बाद क्या बदला. उन्होंने कहा कि पार्टनर के लिए स्लीप शेड्यूल तो बदलना ही पड़ता है. और कोई ऑप्शन नहीं होता. जैकी ने मेरे लिए अपना स्पील शेड्यूल बदला. वो नाइट पर्सन नहीं थे. पहले वो लगभग ढाई बजे सोते थे और मैं रात 10 बजे सो जाती थी. अब हमने बीच का रास्ता निकाल लिया है और 11 बजे सोते हैं. 

जैकी के लिए गई थीं लंदन
अपने डेटिंग दिनों को याद करते हुए रकुल बताती हैं कि वो डेट के लिए लंदन तक भी गई थीं. उन्होंने कहा कि मैंने डेट के लिए शहरों की सैर की है और वो भी लंदन तक. जैकी का बर्थडे था और मैं उन्हें देखना चाहती थी. जैकी हमारे डेटिंग फेज के डेढ़ साल तक लंदन में थे. मैं 'डॉक्टर जी' की शूटिंग कर रही थी और हमें तीन दिन का ब्रेक मिला था.

रकुल कहती हैं कि उस वक्त हमने डेट करना शुरू ही किया था. मैंने सुबह 11 बजे लंदन लैंड किया था. जब तक मैंने शहर में एंट्री ली 1 बज चुके थे. रात के 10 बजे मेरी इंडिया के लिए रिटर्न फ्लाइट थी, तो हमारे पास सिर्फ 4 घंटे थे. उस समय मैंने जैकी को इंस्टा पर सॉफ्ट लॉन्च किया था. 

Advertisement

हाल ही में जैकी ने उनकी और रकुल की शादी को सिचुएशनशिप बताया था, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया था. बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement