पति ने रिश्ते को बताया 'सिचुएशनशिप', उड़ा मजाक, रकुल प्रीत सिंह बोलीं- क्लिकबेट है

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते, अपनी अलग-अलग पर्सनैलिटी और शादी करने के फैसले पर खुलकर बात की थी. बातचीत के दौरान एक मौके पर जैकी ने अपने रिश्ते की सहजता और खुलेपन को बयां करने के लिए 'सिचुएशनशिप' शब्द का इस्तेमाल किया. इसे गलत समझ लिया गया था.

Advertisement
सुर्खियों में हैं जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह (Photo: Instagram/@rakulpreet) सुर्खियों में हैं जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह (Photo: Instagram/@rakulpreet)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. दोनों ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 21 फरवरी 2024 को शादी की थी. शादी के बाद अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने हाल ही में बात की. इस बातचीत के दौरान बोली गई एक लाइन के चलते अब दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं. ऐसे में रकुल ने बहस पर अपना रिएक्शन भी दे दिया है.

Advertisement

यूट्यूब चैनल जिंगाबाद पर रकुल और जैकी साथ नजर आए. यहां उन्होंने अपने रिश्ते, अपनी अलग-अलग पर्सनैलिटी और शादी करने के फैसले पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान एक मौके पर जैकी ने अपने रिश्ते की सहजता और खुलेपन को बयां करने के लिए एक अलग शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, 'रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह से 'सिचुएशनशिप' में हैं. बेशक, हम एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हैं क्योंकि इसी वजह से हमारी शादी हुई है. लेकिन सबसे अहम बात यह है कि मैं उनसे किसी भी चीज के बारे में खुलकर बात कर सकता हूं.'

रकुल ने दिया रिएक्शन

हालांकि इसके आगे भी जैकी ने बहुत कुछ कहा था. मगर 'सिचुएशनशिप' शब्द को उससे अलग करके शेयर किया गया, जिससे यूजर्स को बात का संदर्भ समझ नहीं आया. आमतौर पर 'सिचुएशनशिप' का मतलब एक ऐसे रिश्ते से होता है, जिसमें कमिटमेंट नहीं होती. कुछ ऐसा जो कैजुअल और गंभीर के बीच अटका रहता है. जब इसे शादी के संदर्भ में देखा गया, तो कई लोगों को यह अटपटा लगा.

Advertisement

ऐसे में रकुल प्रीत सिंह ने तुरंत इस पर रिएक्शन दिया. शुक्रवार, 24 अप्रैल को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ किया कि जो वायरल हुआ, वह असल बातचीत का सही चित्रण नहीं था. उन्होंने लिखा, 'आज हमें इस बात पर हंसी आई कि एक घंटे की बातचीत में कही गई एक लाइन कैसे हेडलाइन बन जाती है. मजेदार है… जब तक कि खराब नहीं बन जाता. संदर्भ मायने रखता है. बारीकियां मायने रखती हैं. बातचीत को क्लिकबेट बनाकर पेश करना ठीक नहीं है. शायद अब समय है कि प्लेटफॉर्म्स भी अपनी बनाई कहानियों की जिम्मेदारी लें.'

जैकी भगनानी ने क्या कहा था?

जैकी भगनानी की इस बात का मतलब रिश्ते में आजादी और इमोशनल मैच्योरिटी से था. उन्होंने कहा, 'हमने एक-दूसरे से कहा कि अब हम 20-21 साल के नहीं हैं. हमने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. व्यक्तिगत तौर पर मैं एक खुश इंसान हूं. मैं किसी को अपनी कमी पूरी करने के लिए नहीं ढूंढ रहा, क्योंकि अगर मैं अंदर से दुखी हूं, तो कोई भी मेरी जिंदगी में आए, मैं दुखी ही रहूंगा. और तुम भी अपने आप में खुश हो. साथ में हम और ज्यादा खुश हैं.'

जैकी ने अपने रिश्ते की पारदर्शिता का उदाहरण देते हुए कहा कि वह रकुल के सामने भी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स के फोन स्पीकर पर उठाने में हिचकिचाते नहीं हैं, क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. रकुल प्रीत सिंह ने भी इस बात से सहमति जताई. उन्होंने कहा, 'यह एक-दूसरे की जिंदगी में खालीपन भरने के बारे में नहीं है. ऐसा नहीं है कि 'तुम मुझे छुट्टी पर नहीं ले गए, इसलिए मैं दुखी हूं.' मैं खुद भी छुट्टी पर जा सकती हूं. मुझे लगता है कि जिंदगी में बात करने के लिए इससे कहीं ज्यादा जरूरी चीजें हैं.'

Advertisement

इस बातचीत में 'सिचुएशनशिप' शब्द का इस्तेमाल मजाकिया अंदाज में किया गया था. यह दिखाने के लिए कि उनका रिश्ता किसी पारंपरिक जिम्मेदारी जैसा नहीं है, बल्कि दो ऐसे लोगों की सहज दोस्ती का है जो अपने आप में पूरी तरह संतुष्ट हैं, और साथ में और भी ज्यादा खुश रहते हैं. लेकिन यह संदर्भ सोशल मीडिया पर वायरल हुए छोटे क्लिप में लगभग गायब हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement