नितेश तिवारी की रामायण ने आते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. इंटरनेट रिएक्शन के मुताबिक, हीरोइनों में रकुल प्रीत सिंह ने लाइमलाइट लूट ली है. फिल्म में रकुल ने शूर्पणखा का रोल प्ले किया है. उनकी एक्टिंग पब्लिक रिव्यू में टॉप क्लास बताई जा रही है. वहीं सीता के रोल में दिखीं साई पल्लवी की धाक थोड़ी कम दिखी है.
रकुल की एक्टिंग ने जीता दिल
रकुल की एक्टिंग, उनके एक्सप्रेशंस की सराहना हो रही है. यूजर्स शूर्पणखा के रोल में रकुल की खूबसूरती देखकर दंग हैं. लोगों का कहना है रकुल हर फ्रेम और इमोशंस को पर्दे पर दिखाते हुए जमी हैं. शख्स ने लिखा- रकुल मूवी में पावर और ग्रेस लेकर आई हैं. दूसरे ने कहा- शूर्पणखा के रोल में रकुल की कास्टिंग दमदार हैं. यूजर्स का कहना है कि रकुल को इग्नोर करना असंभव है. लोगों के मुताबिक, रकुल अब तक की सबसे खूबसूरत राक्षसी हैं. शख्स ने लिखा- रकुल ने लिमिटेड टाइम स्क्रीन में अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस से समां बांध दिया.
पीछे रह गईं साई पल्लवी!
वहीं साई के काम को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं. कुछ लोगों को उनमें कमी दिखी है. यूजर्स का मानना है कि मां सीता के रोल में साई का काम अच्छा है. लेकिन वो अपना बेस्ट नहीं दे पाई हैं. रणबीर कपूर संग उनकी केमिस्ट्री पर भी सवाल उठे हैं. लोगों का कहना है दोनों का तालमेल दिल की नहीं छूता है. उनकी जोड़ी मैजिकल नहीं दिखती है. साई की कास्टिंग और उनके सीन्स पर भी सवाल उठे हैं.
मूवी के एक सीन में साई युद्ध करती, तलवारबाजी करती नजर आई हैं. इस सीन को देखकर भी लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. उनका कहना है भगवान राम कभी अपनी सीता को युद्धभूमि पर जाने नहीं देंगे. ये गलत दिखाया गया है.
हालांकि सीता की एक्टिंग की कईयों ने तारीफ भी की है. उनकी सादगी को लोगों ने सराहा है. रणबीर संग केमिस्ट्री जरूर उनकी खटकी. लेकिन रोल में सिंपलिसिटी और रियलिस्टिक अप्रोच लाने में वो कामयाब रही हैं.
आपको साई और रकुल में से किसका एक्ट अच्छा लगा?
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क