हीरो बनने से पहले ड्राइवर थे राजेश शर्मा, रचाई दो शादियां, 15 साल बाद नहीं हुए बच्चे

अभिनेता राजेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है, क्योंकि उन्हें कीड़े के काटने के कारण पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फैंस और सेलेब्स उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Advertisement
कौन हैं राजेश शर्मा की पहली पत्नी? (Photo: Social Media) कौन हैं राजेश शर्मा की पहली पत्नी? (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई जिंदगी,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

एक्टर राजेश शर्मा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. किसी कीड़े के काटने की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वो पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में एडमिट हैं. फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने राजेश शर्मा की हालत की गंभीर जांच की मांग की है. 

Advertisement

एक ओर राजेश शर्मा हॉस्पिटल में हैं. दूसरी ओर लोग निजी जिंदगी के बारे में बातें करने लगे हैं. बहुत कम लोग जानते होंगे कि हीरो बनने से पहले वो ड्राइवर थे. एंटरटेनमेंट जगत में नाम कमाने से पहले उन्होंने बहुत संघर्ष किया है. 

संघर्ष करके बने हीरो
राजेश शर्मा का जन्म पंजाब में हुआ, लेकिन बड़े कोलकाता में हुए. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक्टर बनने से पहले वो टैक्सी ड्राइवर और फेरी ऑपरेटर के रूप में काम करते थे. सुबह के समय वो अजीबोगरीब जॉब करते थे और शाम में रिहर्सल किया करते थे. 10 साल तक छोटी-मोटी नौकरी करने के बाद 17 की उम्र में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया.

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखने के बाद उन्होंने थिएटर और फिल्मों में कदम रखा. राजेश शर्मा ने 1996 में गुलजार की फिल्म 'माचिस' से डेब्यू किया. इसके बाद थोड़ा ब्रेक लिया, लेकिन वो बंगाली सिनेमा और टीवी में काम करते रहे. 

Advertisement

2005 तक उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा मौके नहीं मिले, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा. वो कुछ समय के लिए कोलकाता लौट गए. बाद में किस्मत बदली और उन्होंने 'खोसला का घोसला', 'द डर्टी पिक्चर', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'बजरंगी भाईजान', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'  और 'धोनी' जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने कई लोकप्रिय वेब सीरीज में भी काम किया. 

राजेश शर्मा अपनी निजी को निजी रखना पसंद करते थे. इसलिए उन्होंने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को कैमरे पर उजागर नहीं किया. पर बताया जाता है कि उनकी दो बार शादी हुई है. राजेश शर्मा की पहली शादी बंगाली एक्ट्रेस सुदीप्ता चक्रवर्ती से हुई थी. थिएटर के दिनों में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और शादी कर ली. लेकिन उनकी ये शादी महज चार साल चली और 2009 में तलाक लेकर अलग हो गए. 2011 में एक्टर ने दूसरी शादी संगीता शर्मा से की, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं. दोनों ही शादियों से एक्टर को कोई औलाद नहीं है, लेकिन उन्होंने कभी पिता ना बनने का कारण नहीं बताया. ना ही दुख जताया. 

कैसी है एक्टर की तबीयत?
रिपोर्टस में कहा गया कि राजेश शर्मा को फौजी के सेट पर किसी कीड़े ने काटा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा. पर फौजी की टीम ने इस खबर को नकारा है. टीम ने कहा कि राजेश शर्मा जिस वक्त बीमार हुए वो शूटिंग पर नहीं थे. बाकी सच्चाई क्या है ये राजेश शर्मा ही बता सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »