ऑस्कर में व्हाइट गाउन में छाईं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन निक के हाथ पर बंधे कलावा पर टिकीं नजरें

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नाइट में अपने स्टनिंग व्हाइट गाउन से सभी को इंप्रेस किया. वो अपने पति निक जोनस के साथ रेड कारपेट पर परफेक्ट कपल की तरह नजर आईं. प्रियंका इस साल के एकेडमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं. निक जोनस ने ब्लैक सूट में उनका साथ दिया.

Advertisement
Priyanka Chopra with Nick Jonas (Photo: AFP) Priyanka Chopra with Nick Jonas (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला. इवेंट में वो अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं. स्टनिंग व्हाइट गाउन में वो किलर लगीं. निक जोनस वेलवेट ब्लैक सूट में उन्हें परफेक्टली मैच कर रहे थे. प्रियंका इस साल के एकेडमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई हैं. उनके साथ ऐनी हैथवे, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ग्विनेथ पाल्ट्रो जैसे सितारे हैं.

Advertisement

प्रियंका का स्टनिंग लुक

प्रियंका ने ऑस्कर नाइट के लिए कस्टम व्हाइट Dior  गाउन पहना. जिसकी फेदर डिटेलिंग इसे ड्रामेटिक टच देती दिखी. एक्ट्रेस ने मोनोटोन लुक चुना. जिसमें उन्होंने अपने लुक को फिटेड कोर्सेट टॉप, थाई-हाई स्लिट स्कर्ट और फेदर ट्रिम्स से ग्लैमर बनाया. उन्होंने बुल्गारी का स्ट्राइकिंग डायमंड नेकलेस पहना. इस ब्रैंड की वो एंबेसडर हैं. लाइट मेकअप के साथ उन्होंने ओपन स्लीक हेयरस्टाइल को प्रेफर किया. कपल ने रेड कारपेट पर पैप्स को जमकर पोज दिए.

निक के हाथ पर बंधा कलावा, हुए नोटिस

दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखे. प्रियंका के स्टनिंग लुक की लोगों ने तारीफ की है. निक ने ऑस्कर नाइट में शामिल होने से पहले इंस्टा पर अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें वो पानी पीते दिखे. इस वीडियो में लोगों ने एक खास बात नोटिस की, वो था निक के हाथ पर बंधा कलावा. लोगों ने निक को परफेक्ट इंडियन जीजू करार दिया है.

Advertisement

ऑस्कर का हिस्सा बनने के लिए प्रियंका कितनी एक्साइटेड थी, इसका खुलासा उनकी इंस्टा स्टोरीज से होता है. एक्ट्रेस ने ब्यूटी ट्रीटमेंट और मेकअप लेते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा की पिछली रिलीज मूवी अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर द ब्लफ थी. इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया. उनकी अपकमिंग हिंदी मूवी एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म वाराणसी है. जिसमें महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन उनके साथ नजर आएंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement