मां के जन्मदिन पर Priyanka Chopra ने शेयर की बेटी संग फोटो, नानी की गोद में खेलती दिखी लिटिल प्रिंसेस मालती

प्रियंका की मां को फैंस और सेलेब्स भी जन्मदिन की बधाई देते दिखे. इस खूबसूरत फोटो में आप तीन जनरेशन को एकसाथ देख सकते हैं. प्रियंका अपनी बेटी को निहार रही हैं. वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपनी नातिन को गोद में पकड़ा हुआ है. प्रियंका की बेटी की झलक देखना फैंस के लिए ट्रीट है.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा-मालती-मधु चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा-मालती-मधु चोपड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST
  • प्रियंका ने शेयर की बेटी की फोटो
  • नानी की गोद में दिखी मालती
  • प्रियंका ने मां को किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी के दीदार करने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. फैंस की इसी बेकरारी को समझते हुए प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की झलक दिखाई है. नानी की गोद में खेलती मालती की इस तस्वीर को मिस करना बड़ी भूल होगी.

प्रियंका की बेटी की फोटो देखी क्या?
प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई देते हुए बेटी मालती मारिया जोनस की तस्वीर शेयर की है. एक्ट्रेस ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मामा. आप हमेशा यूं ही हंसती रहें. जिंदगी को लेकर आपके उत्साह और हर एक दिन के एक्सपीरियंस को लेकर आप बहुत इंस्पायर करती हैं. आपका सोलो यूरोप टूर आपका बेस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन था जो मैंने अब तक देखा. लव यू टू मून एंड बैक नानी.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और बेटी के साथ

'जीसस मर चुके हैं...' पाकिस्तानी एक्टर ने किया ऐसा ट्वीट, भड़क उठे यूजर्स

प्रियंका की इस पोस्ट पर निक जोनस ने भी कमेंट किया. निक ने हार्ट आई और केक इमोजी शेयर किया है. फैंस और सेलेब्स भी प्रियंका की मां को जन्मदिन की बधाई देते दिखे. इस खूबसूरत फोटो में आप तीन जनरेशन को एकसाथ देख सकते हैं. प्रियंका अपनी बेटी को निहार रही हैं. वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपनी नातिन को गोद में पकड़ा हुआ है. नातिन मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए मधु चोपड़ा के चेहरे की खुशी देखते ही बनती है.

कश्मीरी पंडितों पर विवादित बयान देकर फंसीं Sai Pallavi, पुलिस में हुई शिकायत
 

प्रियंका जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं. प्रियंका बेटी के जन्म के बाद अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कमाल का बैलेंस बनाकर चल रही हैं. प्रियंका की बेटी प्री मैच्योर बेबी है. जन्म लेने के 100 दिनों तक मालती NICU में रही थी. इस दौरान प्रियंका ने मजबूती से हालातों का सामना किया था. निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के 100 दिन के बाद घर लौटने पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी बयां की थी. प्रिंयका और निक पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »