पिता ने की 4 शादियां-मां ने नहीं की रोक-टोक, आजाद परिवार में हुई एक्ट्रेस की परवरिश, बोली- क्रांति जैसा माहौल

एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपनी परवरिश पर बात की है. उन्होंने बताया कि उनके पेरेंट्स ने कभी भी उनपर कोई पाबंदी नहीं लगाई. उन्हें पूरी आजादी दी. लेकिन ऐसे माहौल में पली-बढ़ी होने के बावजूद वो खुद काफी सख्त मां हैं.

Advertisement
पूजा बेदी की कैसे हुई परवरिश? (Photo: FB @poojabedi) पूजा बेदी की कैसे हुई परवरिश? (Photo: FB @poojabedi)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

एक्ट्रेस पूजा बेदी एक समय पर इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा थीं. पूजा को अपने बोल्ड लुक्स और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर खास पहचान मिली. मगर अपने करियर के पीक पर उन्होंने एक्टिंग छोड़कर शादी करने का फैसला किया था. अब पूजा ने अपने बचपन और परवरिश पर खुलकर बात की है. 

कैसे हुई पूजा बेदी की परवरिश?

पूजा बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके पिता और एक्टर कबीर बेदी और मां प्रोतिमा बेदी ने उन्हें पूरी आजादी के साथ पाला. उनपर कोई पाबंदी नहीं लगाई. दिलचस्प बात यह है कि पूजा ने कहा कि इतने खुले माहौल में पली-बढ़ी होने के बावजूद आगे चलकर वो खुद अपने बच्चों के लिए काफी सख्त मां बनीं.
 
जोस अल्लुकास के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पूजा ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं उनके बच्चे इतने स्ट्रॉन्ग होने चाहिए कि वो खुद के लिए फैसला कर सकें. अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए पूजा ने कहा- मैं एक ऐसे परिवार में बड़ी हुई हूं, जो 'अल्ट्रा-बोहेमियन' यानी पुरानी परंपराओं से पूरी तरह से दूर था. मुझे लगता है कि भारत में 'फ्लावर पावर मूवमेंट' (शांति और आजादी के आंदोलन) की शुरुआत मेरे माता-पिता ने ही की थी. वो पूरा दौर ही जैसे सेक्स, ड्रग्स और रॉक एंड रोल क्रांति जैसा माहौल था. 

Advertisement

पेरेंट्स ने नहीं बनाया प्रेशर

पूजा बेदी ने बताया कि उनके उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उन पर कभी किसी खास प्रोफेशन या लाइफस्टाइल को अपनाने का दबाव नहीं डाला. उन्होंने बच्चों की ग्रोथ पर ज्यादा ध्यान दिया. पूजा बोलीं- मेरी मां अक्सर कहती थीं, 'डार्लिंग, मैं तुम्हें इस दुनिया में लाई हूं, क्योंकि मैं एक मां बनना चाहती थी. अपने स्वार्थ की वजह से मैंने तुम्हें जन्म दिया है, इसलिए मैं तुम्हारी कर्जदार हूं. मेरा यह फर्ज है कि मैं तुम्हें एक घर दूं, तुम्हारे सिर पर छत दूं. मेरा फर्ज है कि मैं तुम्हें खाना दूं, ताकि तुम्हारा पेट भरा रहे. मेरा यह फर्ज है कि मैं तुम्हें बेहतरीन शिक्षा दूं, ताकि तुम खुद को सशक्त बना सको. मेरा फर्ज है कि मैं तुम्हें तरह-तरह के अनुभव दूं, ताकि तुम्हें पता हो कि तुम्हें अपने लिए क्या चुनना है और वो समझ हमेशा तुम्हारे पास रहे.

Advertisement

'रही बात लग्जूरियस लाइफ की तो उसे तुम जाओ और खुद कमाओ. तुम अपनी जिंदगी में जो कुछ भी बनना चाहती हो, अपना रास्ता खुद चुनो. तुम्हारी जरूरतें पूरी करना मेरा काम है, क्योंकि तुम्हें यहां मैं लेकर आई हूं. तुम्हारा जिसमें इंटरेस्ट है. तुम जो कुछ भी करना चाहती हो करो, अपना रास्ता बनाओ और आगे बढ़ो.' 

स्ट्रिक्ट मां हैं पूजा

दिलचस्प बात यह है कि पूजा ने कहा कि भले ही वो उनके माता-पिता ने उन्हें खूब आजादी दी, लेकिन उनका बच्चों को पालने का तरीका उनकी मां से काफी अलग रहा. पूजा बोलीं- मैं बहुत सख्त मां हूं. मुझे लगता है कि हर पीढ़ी बीच की दो पीढ़ियों को छोड़ देती है और फिर वही नियम चलाने वाली मां वापस आ जाती है. 

पूजा की बात करें तो उनकी मां प्रोतिमा बेदी अपने दौर की फेमस मॉडल और क्लासिकल डांसर थीं. पूजा के पिता कबीर बेदी भी फेमस इंडियन एक्टर हैं. हालांकि, कबीर बेदी अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने 1 या 2 नहीं बल्कि 4 शादियां की हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement