डिलीवरी के बाद बढ़ा एक्ट्रेस का वजन, बॉडी शेमिंग पर गुस्साई, बोली- दया करना सीखो

राजकुमार राव से पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी. अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर कपल ने अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया. इसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी. फिर जनवरी 2026 में उन्होंने बेटी का नाम का ऐलान किया. पत्रलेखा और राजकुमार ने बच्ची को पार्वती पॉल राव नाम दिया है.

Advertisement
पत्रलेखा ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया जवाब (Photo: ITG) पत्रलेखा ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया जवाब (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पत्रलेखा इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्हें पति और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' की स्क्रीनिंग पर देखा गया था. यहां उन्हें एकदम अलग लुक में देखा गया. पत्रलेखा बेबी की डिलीवरी के बाद बदल गई हैं. उनका शरीर भारी भरकम हो गया है और स्किन ग्लो कर रही है. कई फैंस को उनका ये मॉम लुक बहुत पसंद आया. हालांकि एक्ट्रेस के कई वीडियो भी वायरल हुए, जिनपर उनके वजन बढ़ने को लेकर ट्रोल किया गया. अब इस बॉडी शेमिंग का पत्रलेखा ने जोरदार जवाब दिया है.

Advertisement

पत्रलेखा ने बॉडी शेमिंग का दिया जवाब

नवंबर 2025 में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के बाद पत्रलेखा को पहली बार बाहर देखा गया. ऐसे में कई पैपराजी सोशल मीडिया पेजों पर उनके वीडियो शेयर किए गए. यहां उनकी बॉडी पर कमेंट हुए. कई ने पूछा कि ये आखिर एक्ट्रेस को क्या हो गया है. इन असंवेदनशील कमेंट्स की पत्रलेखा ने निंदा की है. साथ ही उन्होंने लोगों से ज्यादा संवेदनशील होने की अपील की.

पत्रलेखा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तीखा जवाब देते हुए लिखा, पैप पेजेस. मेरे साथ क्या हो गया है? मैंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है. हां, मेरा वजन बढ़ गया है, जो आपको एक नेचुरल घटना नहीं लग रही है. मैंने बैठकर कोई पहाड़ नहीं खाया है, मैंने सिर्फ एक बच्चे को जन्म दिया है और साथ ही दो फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जो आसान काम नहीं हैं. अगर मैं कर पाती तो मैं इस हाल में नहीं होती. लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान मेरे शरीर ने इस तरह रिएक्ट किया है. भगवान के लिए कृपया थोड़ी दया करना सीख लीजिए.'

Advertisement
पत्रलेखा ने ट्रोल्स को लिया आड़े हाथ (Photo: Screengrab/Instagram)

राजकुमार राव से पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी. अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर कपल ने अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया. इसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी. फिर जनवरी 2026 में उन्होंने बेटी का नाम का ऐलान किया. पत्रलेखा और राजकुमार ने बच्ची को पार्वती पॉल राव नाम दिया है.

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो पत्रलेखा को पिछली बार फिल्म 'फुले' में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाया और अपनी परफॉरमेंस के लिए काफी सराहना बटोरी. अब वे अपना प्रोडक्शन हाउस आगे बढ़ा रही हैं, जिसने हाल ही में 'टोस्टर' के साथ अपना डेब्यू किया. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म मिक्स रिएक्शन पा रही है. फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल निभाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement