माइक उतारकर बीच शो से भागीं पाक एक्ट्रेस मीरा, पुराने स्कैंडल पर हुए सवाल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू बीच में छोड़ दिया जब उनसे उनकी आने वाली फिल्म 'साइको' से हटकर पुराने विवादों पर सवाल किए गए. उन्होंने निजी सवालों का जवाब देने से साफ इनकार किया. मीरा ने अपने निजी जीवन और विवादों से दूरी बनाए रखने की कोशिश की, साथ ही महेश भट्ट पर लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया.

Advertisement
ना शादी-ना कोई आरोप, मुकरीं पाक एक्ट्रेस मीरा (Photo: Instagram @meerajeeofficial) ना शादी-ना कोई आरोप, मुकरीं पाक एक्ट्रेस मीरा (Photo: Instagram @meerajeeofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

पाकिस्तान की फेमस या यूं कहें विवादित एक्ट्रेस मीरा फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू को बीच में ही छोड़ कर उठकर चली गईं. वजह सिर्फ इतनी कि उनसे उनकी आने फिल्म 'साइको' से हटकर उनके पुराने विवादों पर सवाल कर लिया गया. निजी सवालों से मीरा अनकम्फर्टेबल हो गईं और बिना कोई जवाब दिए चली गईं. 

Advertisement

विवादों से भागीं पाक एक्ट्रेस मीरा?

इस बातचीत के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहलाने वालीं मीरा का ये अलग अंदाज सबको हैरान कर रहा है. जब होस्ट ने उनसे पुराने विवाद को लेकर पूछा कि- एक्ट्रेस संगीता ने कहा कि मैंने मीरा को साउद कास्मी (पाक एक्टर) के साथ रंगे हाथों पकड़ा. तो मीरा ने टालते हुए जवाब दिया- मुझे कुछ नहीं पता आप क्या कह रहे हैं. 

इसके बाद होस्ट ने एक-एक कर बाकी सभी विवाद गिनाने शुरू किए, जैसे- हुमायूं सईद से शादी की अफवाह, कैप्टन नवीद शहजाद से शादी का मामला, पिता के नाम पर अस्पताल बनाने का ऐलान किया- इसके लिए पैसे भी इकट्ठे किए थे. लेकिन मीरा पर इन सवालों का कोई असर नहीं पड़ा, उन्होंने न किसी सवाल पर हां में जवाब दिया न ही ना में. वो सिर्फ अपनी फिल्म 'साइको' का जिक्र करती रहीं. 

Advertisement

पर्सनल सवालों से मीरा परेशान जरूर हुईं लेकिन भड़की नहीं. फिर बेहद लिहाज से माइक उतारते हुए मीरा ये कहकर अपनी सीट से उठ गईं कि- मेरी फिल्म आ रही है साइकों, इसे जरूर देखिएगा, मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं. होस्ट के पूछने पर कि आप किसी पर बात नहीं करेंगीं, तो मीरा ने कहा अगली बार आऊंगी तो जरूर जवाब दूंगी. फिलहाल मेरे लिए सिर्फ फिल्म मायने रखती है.

बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले महेश भट्ट पर लगाए थे हैरेसमेंट के आरोप

मीरा बॉलीवुड का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने 2005 में महेश भट्ट की फिल्म 'नजर' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है. हालांकि इसके बाद मीरा ने उनपर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. एक और इंटरव्यू में जब मीरा से महेश पर लगाए आरोपों का जिक्र किया गया तो वो इससे भी मुकर गईं. उन्होंने फिल्म मेकर को 'अब्बू' बता डाला.

मीरा ने कहा- नहीं, मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं. ऐसा कुछ नहीं है. वो मेरे अब्बा की जगह हैं, मैं उनको बहुत मानती हूं. वो मेरे अब्बू जैसे हैं. वहीं भारत में फिर से फिल्म करने को लेकर उन्होंने कहा कि- नहीं मैं पाकिस्तान में बहुत खुश हूं. पहले इतना वक्त नहीं होता, मैं बिजी थी. कोलैबोरेशन में फिल्म बननी चाहिए. मेरी ख्वाहिश है कि पाकिस्तानी सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिले. महेश भट्ट पर मैंने कभी इल्जाम नहीं लगाया. सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसा कुछ नहीं है. 

Advertisement

कोर्ट को फैसले को भी नकारा, बोलीं- सिंगल हूं

फिर जब मीरा से वापस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा गया तो वो टालती दिखीं. मीरा की कई शादियों और अफेयर का जिक्र आता है. 2009 से  शेख अतीक-उर-रहमान के साथ एक कथित शादी को लेकर उनका लंबा कानूनी विवाद भी चल रहा है. इस सब पर रिएक्ट करते हुए मीरा ने कहा कि- नहीं मैं किसी को नहीं जानती. मीरा खुद को सिंगल बताते हुए कहती हैं कि मेरा किसी विवाद से कोई ताल्लुक नहीं है. एक्ट्रेस इस मामले में सिविल कोर्ट के दिए फैसले तक से मुकर गईं और बोलीं- मुझे बिल्कुल नहीं पता. वो उनकी मर्जी, मैं क्या कह सकती हूं. मैं बिल्कुल बैचलर हूं. 

मीरा ने आगे अपनी स्कैंडल्स को दरकिनार कर क्लियर करते हुए कहा कि मैं पर्सनल जिंदगी को लेकर कोई बात नहीं करना चाहती हूं. मुझे माफ करें. मैं बहुत ही इज्जत से एक बात कहना चाहूंगी कि मैं उनमें से नहीं हूं कि टेलीविजन पर चंद पैसों के लिए अपनी ज्यादती जिंदगी को बेच दे. और रेटिंग हासिल करे. मैं अपने काम को बेचना चाहूंगी. 

48 साल की मीरा का असली नाम इर्तिजा रुबाब है. वो अक्सर अपनी बेबाक बोलने की आदत और निजी विवादों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. उनके पब्लिक प्रोफाइल को देखें तो, वो आज भी शादीशुदा कहलाती हैं. साल 2013 से उनके पति नवीद परवेज बताए जाते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »