Aur Pyar Karna Hai: गुरु रंधावा संग नेहा कक्कड़ की रोमांटिक केमिस्ट्री

नेहा और गुरु दोनों ने ही इस सॉन्ग का टीजर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. गाने को टी सीरीज प्रेजेंट कर रहे हैं. नेहा और गुरु ने ही इस गाने को गाया है और गाना फीचर भी उन्हीं पर हुआ है.

Advertisement
नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

गुरु रंधावा और नेहा कक्कड़ ने एक नए म्यूजिक वीडियो के लिए हाथ मिलाया है. गाने के बोल हैं और प्यार करना है. गाने का टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. गाना रोमांटिक ट्रैक है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. गुरु और नेहा की रोमांटिक केमिस्ट्री भी हिट है. वीडियो का टीजर देख ये साफ है कि ये एक लव स्टोरी सॉन्ग है, जिसकी एंडिग काफी दुखी करने वाली होगी.

Advertisement

नेहा और गुरु दोनों ने ही इस सॉन्ग का टीजर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. गाने को टी सीरीज प्रेजेंट कर रहे हैं. नेहा और गुरु ने ही इस गाने को गाया है और गाना फीचर भी उन्हीं पर हुआ है. सईद कादरी के लिरिक्स हैं. अरविंदर खैरा ने इसे डायरेक्ट किया है. सचेत और परमपरा म्यूजिक डायरेक्टर हैं. 

इंडियन आइडल जज कर रही हैं नेहा कक्कड़
वर्क फ्रंट पर, नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल सीजन 12 जज कर रही हैं. उनके साथ हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी भी जज हैं. नेहा के फेमस सॉन्ग्स की बात करें तो लंदन ठुमकदा, सनी सनी, आओ राजा, टुकुर टुकुर, चीज बड़ी, छोटे छोटे पैग, कोका कोला जैसे कई गाने नेहा ने गाए हैं. 

गुरु रंधावा ने दिए कई हिट सॉन्ग्स
वहीं गुरु रंधावा की बात करें तो उनके गाने की हिट लिस्ट भी काफी लंबी है. सूट सूट करदा, दिल तोड़ेया, आजा नी आजा, मोरनी बनके, दारु वरगी, पटोला, कौन नचदी, एन्नी सोनी, आउटफिट, बेबी गर्ल, नाच मेरी रानी, गोली मार, यारी जैसे हिट सॉन्ग गुरु ने गाए हैं.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »