आलिया भट्ट संग नीतू कपूर की होती है तू-तू-मैं-मैं, सास-बहू में किस बात को लेकर छिड़ी बहस?

नीतू कपूर और आलिया भट्ट भले ही सास-बहू हैं, लेकिन वो एक दूसरे संग मां-बेटी जैसा बॉन्ड शेयर करती हैं. हालांकि, फिर भी दोनों के बीच बहस-बाजी हो जाती है. इसकी वजह खुद नीतू कपूर ने बताई है.

Advertisement
आलिया भट्ट संग बॉन्ड पर बोलीं नीतू कपूर (Photo: Social Media) आलिया भट्ट संग बॉन्ड पर बोलीं नीतू कपूर (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

आलिया भट्ट और नीतू कपूर बॉलीवुड की सबसे फेवरेट सास-बहू हैं. आलिया और नीतू के बीच मां-बेटी जैसा प्यार है. दोनों एक दूसरे संग काफी खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं. लेकिन फिर भी दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो ही जाती है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद नीतू कपूर ने इस बारे में बताया है. 

आलिया संग कैसा है नीतू का रिश्ता?

Advertisement

नीतू कपूर ने बहू आलिया संग अपनी नोक-झोंक की वजह भी बताई है. नीतू कपूर का कहना है कि आलिया संग उनकी ज्यादातर बहस पोती राहा को लेकर होती है. सोहा अली खान संग पॉडकास्ट में नीतू कपूर ने कहा कि आलिया एक बेहतरीन मां हैं, लेकिन वो अपनी बेटी राहा को लेकर काफी सख्त हैं, जबकि उन्हें अपनी पोती को थोड़ा बिगाड़ना पसंद है और इसी बात पर सास-बहू की बहस हो जाती है. 

बहू आलिया के बारे में नीतू कपूर बोलीं- आलिया डिसिप्लिन को लेकर बहुत सख्त हैं. वो राहा को अच्छी और सही बातें सिखा रही हैं. 

आलिया की पेरेंटिंग की तारीफ करते हुए नीतू कपूर आगे बोलीं- राहा के लिए कोई टीवी नहीं, कोई फालतू का एक्सपोजर नहीं और राहा क्या खाती है, इसे लेकर आलिया बहुत सख्त है. मेरी उनके साथ हमेशा बहस होती है. मैं कहती हूं- अरे छोड़ो मुझे राहा को एक चॉकलेट तो देने दो. लेकिन आलिया कहती है- नहीं, शुगर उसके लिए अच्छी नहीं है. मैं आलिया से कहती हूं- मैं दादी हूं, मुझे उसे थोड़ा बिगाड़ने तो दो. 

Advertisement

बेटी राहा संग कैसे है आलिया-रणबीर का बॉन्ड?

नीतू कपूर ने आगे बताया- राहा आलिया की बात सुनती है. आलिया एक बेहतरीन मा हैं, जबकि रणबीर राहा के साथ एक दोस्त की तरह रहते हैं. वो बेटी के साथ मस्ती करते हैं, लेकिन बच्चे हमेशा अपनी मां से थोड़ा ज्यादा डरते हैं.

नीतू कपूर का ये भी मानना है कि आजकल के पेरेंट्स डिजिटल एक्सपोजर और सोशल मीडिया की वजह से ज्यादा सतर्क हो गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement