बारिश की जाए: नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज, डांस करते आए नजर

ये गाना प्यार के एक बिलकुल ही अलग आयाम को दिखाता है. गाने को लिखा है मशहूर लिरिक्स राइटर जानी ने और इसे गाया है बी प्राक ने.

Advertisement
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा

अमित त्यागी

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' शनिवार को रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सुनंदा शर्मा नजर आ रही हैं जो कि उनके लव इंट्रेस्ट का किरदार निभा रही हैं. ये गाना प्यार के एक बिलकुल ही अलग आयाम को दिखाता है. गाने को लिखा है मशहूर लिरिक्स राइटर जानी ने और इसे गाया है बी प्राक ने.

Advertisement

म्यूजिक वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार इतने लंबे वक्त तक डांस करते नजर आए हैं. बात करें गाने के वीडियो में दिखाई गई कहानी की तो ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है. अरविंदर खैरा ने इस एल्बम को डायरेक्ट किया है जिन्हें पंजाब में कांसेप्ट किंग के तौर पर जाना जाता है. गाने के वीडियो को देसी मेलोडीज के यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है.

बारिश की जाए की कहानी दो दिलों के बीच उनकी भावनाओं और प्यार को समाज के सामने नए तरीके से एक नए अंदाज में बयां कर रहा है. गाने के बोल और इसकी कहानी दर्शकों को सीधे तौर पर खुद से जोड़ती है. डायरेक्टर अरविंदर खैरा पंजाब में एक उम्दा निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं जिन्होंने "पछताओगे", "फिहलाल", "सोच", "क्या बात है", जैसे कई बेहतरीन म्यूजिक एल्बम डायरेक्ट किये हैं.

Advertisement

वायरल हुआ था तितलियां सॉन्ग

बात करें जानी की तो उन्हें अब इंडस्ट्री में परिचय की कोई जरूरत नहीं रह गई है. जानी अब तक 108 से ज्यादा गाने लिख चुके हैं और  म्यूजिक भी कंपोज कर चुके हैं. हाल ही में उनका गाना "तितलिआं वर्गा" ब्लॉकबस्टर हिट रहा जिसे हार्डी संधू ने गाया था. तो वहीं हाल ही में बी प्राक को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. गाना रिलीज के साथ ही वायरल होना शुरू हो गया है. देखना है इसे दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »