तनुश्री दत्ता के 'ईविल डेड' वाले बयान पर बवाल, याद आया नाना पाटेकर का 18 साल पुराना #MeToo जवाब

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद जो बयान दिया, उसपर काफी चर्चा हुई. कई सालों से वो एक्टर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाती आई हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब नाना ने सामने से इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी थी और तनुश्री के दावों को खारिज किया था.

Advertisement
तनुश्री के आरोपों पर नाना ने दी थी सफाई (Photo: ITGD) तनुश्री के आरोपों पर नाना ने दी थी सफाई (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

नाना पाटेकर के निधन के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने एक्टर के गुजर जाने पर जो बयान दिए थे, उसे लेकर उनकी जबरदस्त आलोचना हुई थी. तनुश्री ने नाना को 'ईवेल डेड' कहा, जिसपर उन्होंने सफाई भी दी. उनका कहना है कि जो दर्द इतने सालों में उन्होंने सहन किया, उसी को सोचते हुए उन्होंने ऐसा कहा. हालांकि तनुश्री सिर्फ यहां तक ही नहीं रुकी थीं, उन्होंने नाना को लेकर और भी कई बातें बोलीं. 

Advertisement

तनुश्री दत्ता के साथ क्या हुआ था, और जो आरोप उन्होंने नाना पाटेकर पर लगाए थे वो सच हैं या झूठ- ये तो वही जानती हैं. मगर नाना ने इस मामले पर अपनी सफाई आज से करीब 18 साल पहले ही दे दी थी. फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक्टर ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा था, और तनुश्री के आरोपों को झूठा बताया था. इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है.

अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या बोले थे नाना पाटेकर?

दरअसल साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग से अचानक तनुश्री दत्ता को रिप्लेस कर दिया गया था, जिसके बाद नाना पाटेकर ने मीडिया से कहा था कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं कि सेट पर क्या हुआ. वो अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, और अचानक उन्हें इसके बारे में पता चला. नाना को कोई अंदाजा नहीं कि आखिर तनुश्री को क्यों फिल्म से हटाया गया. फिर उन्होंने एक्ट्रेस के आरोपों पर कहा- मेरा तो काम था स्टेज पर परफॉर्म करना, वहां मैंने कौन-सी बदतमीजी की मुझे कोई आइडिया नहीं. 

Advertisement

'सेट पर 1000 लोग थे, उनके सामने ये सब हो रहा था. मुझे गंदा लग रहा है कि ऐसी सफाई देनी पड़ रही है. इंडस्ट्री में 35 साल से हूं, किसी ने मुझपर इतना गंदा इलजाम नहीं लगाया. ये बच्ची क्यों ऐसा कह रही है, मेरी समझ नहीं आ रहा.' नाना ने आगे कहा था कि वो मीडिया के सामने इस बात को करना नहीं चाहते थे. लेकिन उनकी फिल्म के डायरेक्टर, कोरियोग्राफर समेत कई लोगों ने उन्हें रिक्वेस्ट की, जिसके बाद वो इस मामले पर बोलने के लिए सामने आए. 

सेट पर कैसा था तनुश्री का बर्ताव?

नाना ने इसी दौरान ये भी बताया था कि शूटिंग के दौरान तनुश्री एकदम सही थीं. लेकिन फिर अचानक उन्होंने उनपर ऐसा आरोप लगाया. उनका कहना था कि इंडस्ट्री में उनके दोस्त भले ही कम हों, मगर कोई उनका दुश्मन नहीं रहा. वो अपना काम करके चले जाते हैं. नाना ये भी बता रहे थे कि तनुश्री उनके साथ हंस-खेलकर बात करती थीं. उनके बीच जो भी रिहर्सल होती थी, वो सबकुछ सेट पर होती थी. उन्हें अपने आरोपों पर कोई आइडिया नहीं कि उनके साथ क्या हुआ.

तनुश्री दत्ता ने उस वक्त नाना पर आरोप लगाए थे कि एक्टर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था. तो इसपर उन्होंने अपनी सफाई दी थी कि पूरे गाने में एक्ट्रेस उन्हें छूतीं, ना कि वो उन्हें टच करते. वो उनसे दूर भागते, तो ऐसा सब रिहर्सल के दौरान होने की कोई गुंजाइश नहीं थी. उनपर लगे आरोप सही नहीं थे, उन्होंने इतने बरसों में काफी इज्जत कमाई. ऐसी कोई घटना हुई नहीं, जिसका तनुश्री ने जिक्र किया. नाना ने अपने आरोपों पर साफ किया कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया था. तनुश्री के बयान देने के बाद, उन्हें अपनी सफाई देनी पड़ी. एक्टर ने तब ये भी कहा था इस बारे में बात करते वक्त घिन्न महसूस हुई. 

Advertisement

तनुश्री के आरोपों से दुखी थे नाना

मीडिया से बातचीत के दौरान नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के आरोपों को सुनकर कैसा महसूस हुआ, उसपर भी अपना पक्ष रखा था. उनका कहना रहा कि वो इस बात से बेहद दुखी हुए थे. इतने सालों में पहली बार किसी ने उनपर ऐसा आरोप लगाया, जिसे सुनकर उन्हें बहुत गंदा लगा. मीडिया ने उनसे ये भी सवाल किया था कि क्या वो कभी तनुश्री के साथ काम करेंगे? तो इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. नाना ने एक्ट्रेस को इस पूरी घटना पर नसीयत भी दी थी कि ऐसे किसी पर गंभीर आरोप लगाना अच्छा नहीं है. 

बता दें कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच हुआ ये विवाद दरअसल फिल्म के एक आइटम सॉन्ग के दौरान हुआ था. इसमें सबसे पहले तनुश्री को कास्ट किया गया, जिसके बाद उन्हें रिप्लेस करके राखी सावंत को लाया गया था. ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »