ड्रग डीलर उस्मान मुंबई से गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय बनकर सप्लाई करता था नशे की खेप

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक उस्मान शेख डिलीवरी बॉय बन ड्रग्स सप्लाई किया करता था. वहीं उसके दो और साथी जो उसके साथ काम किया करते थे वो भी डिलीवरी बॉय के रूप में ही इस गैरकानूनी काम को अंजाम दे रहे थे.

Advertisement
उस्मान अली शेख उस्मान अली शेख

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 27 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

शनिवार को एनसीबी ने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों से मैराथन पूछताछ की थी. ड्रग्स केस में उन से कई तरह के सवाल पूछे गए थे और काफी जानकारी भी सामने आई. अब मुंबई क्राइम ब्रांच भी एक्शन मोड में आ गई है. बताया जा राह है कि शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने उस्मान अली शेख नाम के एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था. उसके पास से बड़ी मात्रा में MD भी बरामद किया गया.

Advertisement

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक उस्मान शेख डिलीवरी बॉय बन ड्रग्स सप्लाई किया करता था. वहीं उसके दो और साथी जो उसके साथ काम किया करते थे वो भी डिलीवरी बॉय के रूप में ही इस गैरकानूनी काम को अंजाम दे रहे थे. लेकिन शुक्रवार को क्रांइम ब्रांच ने जाल बिछा उस्मान को गिरफ्तार कर लिया. नंदकुमार गोपाले और संजीव गावडे की टीम ने न्यू लिंक रोड ओशिवारा पर एक ट्रैप बिछाया और उस्मान को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 139 ग्राम एमडी बरामद किया गया जो NDPS एक्ट के तहत बैन है.

डिलीवरी बॉय बन सप्लाई कर रहा था ड्रग्स

उस्मान के अलावा मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो और गिरफ्तारियां की थीं. उस्मान को ड्रग सप्लाइ करने वाले सरफराज को भी क्राइंम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उस्मान संग काम करने वाला एक शख्स को भी पकड़ा गया है. अब इस गिरफ्तारी को इतना अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि उस्मान की माने तो वो कई सेलेब्स को ड्रग सप्लाई किया करता था. क्राइम ब्रांच इस समय उसके दावे की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि वो Western Suburbs के इलाके में काफी एक्टिव था, जहां पर कई टीवी और फिल्मी सितारों का ठिकाना है. ऐसे में उसकी क्लाइंट लिस्ट की जांच की जा रही है. डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक उस्मान को पहली बार गिरफ्तार किया गया है लेकिन वो ड्रग्स के धंधे में पिछले एक साल से एक्टिव था.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement