मिर्जापुर की एक्ट्रेस बोलीं- शो को लेकर मिले हेट मेल्स, फैंस की होती थी ये डिमांड

अनंग्शा बिस्वास ने कहा कि मुझे इतने सारे हेट मेल्स मिल रहे थे क्योंकि मिर्जापुर लॉकडाउन में रिलीज नहीं हुआ था. लोग इन हेट मेल्स में मुझसे पूछते थे कि आप क्यों नहीं कुछ कर रही हैं? शो क्यों नहीं आ रहा है? लॉकडाउन में हम बोर हो रहे हैं मिर्जापुर को अभी आना चाहिए था और मैं सोचती थी कि अब इस बारे में क्या किया जा सकता है

Advertisement
अनंग्शा बिस्वास सोर्स इंस्टाग्राम अनंग्शा बिस्वास सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

हाल ही में घोषणा हुई थी कि मिर्जापुर सीजन 2 अक्तूबर में रिलीज होने जा रहा है. फैंस काफी समय से इस शो के दूसरे सीजन की डिमांड कर रहे थे. इस शो में छोटी सी भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास ने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों के बीच मिर्जापुर 2 को लेकर जबरदस्त डिमांड थी और इसके लिए उन्हें हेट मेल्स भी मिलते थे.

Advertisement

अनंग्शा बिस्वास के मिर्जापुर में महज तीन सीन्स थे लेकिन उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद किया गया. बिस्वास ने इस शो में जरीना का किरदार निभाया था. बिस्वास ने टाइम्स नाउ डिजिटल के साथ बातचीत में कहा कि मुझे इतने सारे हेट मेल्स मिल रहे थे क्योंकि मिर्जापुर लॉकडाउन में रिलीज नहीं हुआ था. लोग इन हेट मेल्स में मुझसे पूछते थे कि आप क्यों नहीं कुछ कर रही हैं? शो क्यों नहीं आ रहा है? लॉकडाउन में हम बोर हो रहे हैं मिर्जापुर को अभी आना चाहिए था और मैं सोचती थी कि अब इस बारे में क्या किया जा सकता है. हालांकि ये हेट मेल्स होते थे लेकिन इसके बावजूद इन्हें पढ़ना काफी अच्छा लगता था क्योंकि फैंस शिद्दत से इस शो का इंतजार कर रहे थे. 

सीजन 1 से ज्यादा मेहनत की है मिर्जापुर के दूसरे सीजन में: बिस्वास

Advertisement

मिर्जापुर 2 को लेकर बढ़ी हुई उम्मीदों पर बात करते हुए उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि अभी हम इस पोजीशन में हैं कि इस सवाल का जवाब दिया जा सकता है. इस शो के रिलीज होने के बाद ही इस सवाल का जवाब दिया जा सकता है. हालांकि मेहनत की बात की जाए तो सीजन 1 से दुगुनी मेहनत सीजन 2 में हुई है. हर कोई अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा है ताकि फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके. 

बता दें कि मिर्जापुर 2 की स्टारकास्ट पावरफुल है. इस शो में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का रोल निभाया था. वही दिव्येंदु शर्मा ने फूलचंद मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाया था और शो में मुन्ना कालीन भैया के बेटे बने थे. इसके अलावा अली फजल ने गोविंद गुड्डू पंडित, विक्रांत मैसी ने विनय बबलू पंडित, श्वेता त्रिपाठी ने गजगामिनी गोलू गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर ने स्वीटी गुप्ता, रसिका दुग्गल ने बीना त्रिपाठी, हर्षिता गौर ने डिंपी पंडित और कुलभूषण खरबंदा ने सत्यानंद त्रिपाठी का रोल निभाया था. ये शो 23 अक्तूबर को रिलीज होने जा रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »