Malaika Arora ने पहली बार दिखाया कार एक्सीडेंट की चोट का निशान, शेयर की Photo

मलाइका का एक्सीडेंट महाराष्ट्र के खोपोली में हुआ था. वह एक इवेंट से वापस लौट रही थीं, जब तीन गाड़ियों के बीच टक्कर हुई. इस टक्कर में मलाइका की गाड़ी का बुरा हाल हुआ था, साथ ही उनके माथे पर चोट लगी थी. अब मलाइका ने अपनी इसी चोट के निशान की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Advertisement
मलाइका अरोड़ा मलाइका अरोड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST
  • मलाइका ने दिखाया चोट का निशान
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो
  • माथे पर लगी थी चोट

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा मुश्किलों से लड़ना बखूबी जानती हैं. 2 अप्रैल को मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था. इस एक्सीडेंट के बारे में कई बार मलाइका बात कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि हादसे के बाद से वह ट्रॉमा में हैं. ऐसे में मलाइका ने इस एक्सीडेंट से लगी चोट के निशान को दिखाया है.

मलाइका अरोड़ा ने दिखाया निशान

Advertisement

मलाइका का एक्सीडेंट महाराष्ट्र के खोपोली में हुआ था. वह एक इवेंट से वापस लौट रही थीं, जब तीन गाड़ियों के बीच टक्कर हुई. इस टक्कर में मलाइका की गाड़ी का बुरा हाल हुआ था, साथ ही उनके माथे पर चोट लगी थी. एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा को अस्पताल के जाया गया था. एक रात उन्हें अस्पताल में रखने के बाद घर भेज दिया गया था.

अब मलाइका ने अपनी इसी चोट के निशान की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो में मलाइका अरोड़ा गाड़ी में बैठीं ग्रीन जूस पी रही है. उनके माथे पर चोट का बड़ा-सा निशान देखा जा सकता है. अभी तक मलाइका अपनी चोट को छुपा रही थीं. अब पहली बार उन्होंने इसे फैंस को दिखाया है.

कनिका कपूर ने चोरी किया पाकिस्तानी गाना, नाराज सिंगर बोलीं- मेरी मां के लिखे गाने का एक और बेशर्म वर्जन

Advertisement

मलाइका अरोड़ा ने एक्सीडेंट के बाद काम से छुट्टी ले ली थी. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी ढेरों फोटोज वायरल भी हुई थीं. इस एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा था, ''ये एक ऐसी चीज है, जिसमें मैं याद नहीं करना चाहती. लेकिन ये ऐसी चीज भी है, जिसे मैं भुला नहीं पा सकती. शारीरिक रूप से मैं ठीक हो गई हूं. पर ये चीज मेरे दिमाग से निकल नहीं रही. मैं अगर कोई फिल्म देख रही हूं और उसमें एक्सीडेंट का सीन है और खून दिखाया जा रहा है तो मुझे झटका लग रहा है.''

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने यह बताया था एक्सीडेंट का मंजर उनके सामने कैसा था. अब मलाइका अरोड़ा काम पर वापस लौट चुकी हैं. कुछ दिन पहले उन्हें रेस्टोरेंट में समय बिताते देखा गया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »