फ्रॉड से कमाए गए पति के रुपयों से ऐश कर रही थी मद्रास कैफे की एक्ट्रेस लीना पॉल, हुई गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की EOW ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उन पर अपने बिजनेसमैन पति सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई एक बड़ी ठगी में साथ देने का आरोप है. ईडी द्वारा इस मामले की इनवेस्टिगेशन की जा रही थी. ईडी को एक्ट्रेस के खिलाफ कुछ ठोस सबूत हाथ लगे और अब उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया.

Advertisement
लीना पॉल लीना पॉल

तनसीम हैदर / अरविंद ओझा / मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST
  • एक्ट्रेस लीना पॉल हुईं गिरफ्तार
  • 200 करोड़ के फ्रॉड से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड फिल्म मद्रास कैफे में काम कर चुकीं एक्ट्रेस लीना पॉल मुश्किल में पड़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली पुलिस की EOW ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.  उनपर अपने बिजनेसमैन पति सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई एक बड़ी ठगी में साथ देने का आरोप है.

ईडी द्वारा इस मामले की इनवेस्टिगेशन की जा रही थी. ईडी को एक्ट्रेस के खिलाफ कुछ ठोस सबूत हाथ लगे और अब उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया. 

Advertisement

करोड़ों रुपये की ठगी का मामला

दरअसल मामले की बात करें तो सुकेश चंद्रशेखर ने जेल के अंदर से ही 2 बिजनेसमैन और उनकी फैमिली से स्पूफ कॉल के जरिए डील की थी कि उन्हें जेल से जमानत पर बाहर निकलवाने का वादा कर के करोड़ों रुपये की ठगी की. मामले में करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है. इसमें सुकेश की पत्नी समेत जेल और बैंक के कुछ कर्मचारियों को भी आरोपी पाया गया है और गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने मकोका MCOCA एक्ट में लीना की गिरफ्तारी की है. EOW ने मकोका के तहत आरोपी सुकेश और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया हुआ है और पुलिस के मुताबिक अभी केस में और गिरफ़्तारी होगी.

200 करोड़ की ठगी करने वाले सुकेश को 14 दिन की रिमांड, कोर्ट ने पुलिस को लताड़ा

Advertisement

पति के रुपयों से ऐश की जिंदगी जी रही थीं

हाल ही में जब इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सुकेश के चेन्नई स्ठित बंगले में रेड मारी तो उस दौरान 16 कीमती गाड़ियों समेत टॉप इंटरनेशनल ब्रैंड्स के महेंगे फैशनेबल कपड़े भी मिले हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है. ईडी ने अपनी तहकीकात में पाया कि सुकेश की वाइफ और एक्ट्रेस लीना अपने पति के बेईमानी से मिले हुए रुपयों से ऐश-ओ-आराम  की जिंदगी जी रही थीं. 

मनी लॉन्ड्रिंग केस: तिहाड़ जेल के अंदर से ही जैकलिन फर्नांडिस को फोन करता था सुकेश चंद्रशेखर

कई फिल्मों का रही हैं हिस्सा

इसके अलावा सोर्स की मानें तो मामले में और भी कई खुलासे होने बाकी हैं और कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है. लीना पॉल मारिया के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी पैदाइश केरल की है. वे जॉन एब्राहिम की फिल्म मद्रास कैफे में नजर आई थीं. इसके अलावा वे बिरयानी, हसबेंड इन गोवा और कोबरा जैसी फिल्म में नजर आ चुकी हैं.  
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »