दुबई में धमाकों से डरीं लारा दत्ता, रोते हुए सुनाया हाल, बोलीं- बेटी साथ है

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुबई में कई भारतीय फंसे हुए हैं. अभिनेत्री लारा दत्ता ने अपनी बेटी के साथ दुबई में युद्ध के माहौल में बिताए गए तनावपूर्ण अनुभव साझा किए.

Advertisement
लारा दत्ता हुईं इमोशनल (PHOTO: Screengrab) लारा दत्ता हुईं इमोशनल (PHOTO: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे दुनियाभर की हवाई यात्रा पर असर पड़ रहा है. युद्ध के माहौल के बीच कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं. एक्ट्रेस लारा दत्ता भी बेटी के साथ दुबई में हैं और उन्होंने रोते हुए अपना दर्द बयां किया है. 

लारा दत्ता ने बयां किया दर्द 
लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ अभी दुबई में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो ब्रांड कमिटमेंट के लिए दुबई गई थीं, जो पिछले तीन साल से उनका घर है. तभी ये संघर्ष शुरू हो गया. उन्होंने स्टूडियो में धमाकों की आवाज सुनने और मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखने की बात कही.

Advertisement

लारा ने कहा, हम इजरायल-ईरान युद्ध की शुरुआत से दुबई में हैं. UAE और दुबई पिछले तीन साल से मेरा घर है. 28 तारीख को मैं दुबई के स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी. ऊपर धमाकों की आवाज आने लगी, हम स्टूडियो से बाहर भागे और मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखीं. कुछ दिन बहुत तनावपूर्ण रहे. मेरी बेटी मेरे साथ है, महेश काम से बाहर थे, शुक्र है वो दुबई में नहीं थे. 

वो कहती हैं कि हम नर्वस हैं और ये डरावना है. बहुत सारे फाइटर जेट्स ऊपर उड़ रहे हैं, तेज धमाके हो रहे हैं. हम विला में रहते हैं, सुरक्षित इलाके में, लेकिन खिड़कियां हिल जाती हैं, घर और दरवाजे कांपते हैं. ये डराने वाला है. लेकिन एक पल भी असुरक्षित महसूस नहीं किया. 

सरकार की तारीफ की
लारा ने UAE सरकार की तारीफ की. लारा ने कहा- UAE सरकार ने कमाल का काम किया. उन्होंने हर इंसान को संभाला चाहें वो किसी भी देश का हो. वीडियो के आखिर में लारा की आंखों में आंसू थे. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत सम्मान है उन आम लोगों का, जो बाहर जाने का ऑप्शन न होने पर भी देश को चला रहे हैं. 

Advertisement

एक्ट्रेस ने ये भी कहा वो देश लौटने की कोशिश कर रही हैं. 

मदद को आगे आए सोनू सूद
इस बीच सोनू सूद दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कहा कि युद्ध की वजह से दुबई में कई ट्रैवलर्स फंस गए हैं. अगर आप या आपके जानने वाले को रहने की जगह न मिले, तो हम फ्री में सेफ रहने की व्यवस्था दे रहे हैं.

कोई नेशनैलिटी नहीं, कोई शर्त नहीं. बस इंसानियत. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »