सोनू सूद, अभिनेता
सोनू सूद (Sonu Sood) एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, मॉडल और एक ह्यूमैनिटेरियन सेलिब्रिटी (Humanitarian celebrity) यानी मानविकी हस्ती हैं. सोनू ने मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है (Sonu Sood Films). इनका जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा में हुआ था (Date of Birth). इनके माता-पिता, सरोज सूद और शक्ति सूद हैं (Sonu Sood Parents). इनकी स्कूली शिक्षा पंजाब के ही सेक्रेड हार्ट स्कूल से हुई है. बाद में, सोनू सूद ने नागपुर के यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (YCCE) से ग्रेजुएशन किया (Education). सोनू सूद ने 1996 में एक तेलुगु लड़की सोनाली से शादी की (Sonu Sood Wife) जिनसे इनके दो बेटे, अयान और ईशांत हैं (Sonu Sood Son).
सोनू सूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में तमिल फिल्म से की (Career). दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में एक विलेन के रूप में प्रसिद्धि पाने के बाद, उन्होंने 2004 में मणिरत्नम की फिल्म युवा (Yuva) के साथ बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित भारतीय फिल्म जोधा अकबर में राजकुमार सुजामल की भूमिका भी निभाई. साल 2010 में, उन्होंने हिन्दी फिल्म दबंग (Film Dabangg) में एक प्रमुख खलनायक की भूमिका निभाई जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और उनका बॉलीवुड में एक स्थापित नाम बन गया.
कोविड -19 महामारी के दौरान, सोनू ने देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान बसों, विशेष ट्रेनों और चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था करके कई फंसे हुए भारतीय प्रवासी कामगारों को उनके घर तक पहुंचने में मदद की (Sonu Sood Covid-19 Help). उनके परोपकारी कार्यों की फिल्म जगत ने सराहना की और वे भारत के वास्तविक जीवन के नायक के रूप में उभरे. COVID-19 महामारी के दौरान उनकी मानवीय पहल और काम के लिए, सूद को सितंबर 2020 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme, UNDP) द्वारा ‘SDG स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ (Special Humanitarian Action Award') के लिए चुना गया था. उन्होंने जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए सूद चैरिटी फाउंडेशन (Sood Charity Foundation) की स्थापना की.
सोनू सूद दिसंबर 2020 में अपनी आत्मकथा 'आई एम नो मसीहा'(I Am No Messiah) के साथ एक लेखक के तौर पर भी उभरे. इस किताब में उनके अभिनेता बनने की यात्रा को बताया गया है साथ ही महामारी के दौरान और उससे पहले भी उनके परोपकार के बारे में विस्तार से बताया गया है (Sonu Sood Book).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @SonuSood है और फेसबुक पेज का नाम Sonu Sood है. इंस्टाग्राम पर वह sonu_sood यूजरनेम से एक्टिव हैं.
iPhone 18 खरीदने को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. विक्की कौशल, करिश्मा तन्ना, रितेश देशमुख समेत कई सितारों ने नया Apple फोन खरीदा. सोनू सूद ने भी तंज कसा.
नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद वहां के हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. ऐसे संकट के समय में हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहने वाले बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर मसीहा बनकर सामने आए हैं. वह खुद जमीनी स्तर पर जाकर प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं. सोनू सूद पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नेपाल के त्रिशूली इलाके में पहुंच चुके हैं. सोनू सूद ने त्रिशूली में स्थानीय लोगों और आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने उन लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं जो इस प्राकृतिक आपदा के कारण सब कुछ खो चुके हैं. उनकी टीम भी इस राहत कार्य में सक्रियता से जुटी हुई है. इस मानवीय पहल की सोशल मीडिया और हर जगह खूब सराहना हो रही है. संकट की इस घड़ी में सोनू सूद का यह कदम सराहनीय है, जिससे नेपाल के पीड़ितों को तुरंत राहत मिल सकी है. वह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके. उनके इस प्रयास ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे केवल पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी एक सच्चे नायक हैं.
नेपाल में तबाही के बाद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अबतक वहां 1093 लोगों की जान जा चुकी है. अभी भी करीब 4 हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं. उनकी तलाश के लिए आज 8वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. नेपाल में हुई तबाही के बाद फिल्म अभिनेता सोनू सूद पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए त्रिशूली पहुंचे हैं. उनसे खास बात की है आजतक संवाददाता आशुतोष मिश्रा ने.
नेपाल में तबाही का मंजर देखने पहुंचे सोनू सूद ने लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की. एक्टर ने आजतक से बातचीत में कहा कि मिलकर नेपाल को फिर अपने पैरों पर खड़ा करना है.
Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 95 लोगों की मौत हुई है. खबर लिखे जाने तक 400 से ज्यादा पर्यटक लापाता बताए जा रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है.
कंगना रनौत ने अपने खिलाफ बयान देने वाले कई लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी सफलता का एक छोटा हिस्सा भी हासिल नहीं किया, वे उन्हें ज्ञान न दें।
कंगना रनौत ने जंतर-मंतर के छात्र आंदोलनकारी युवाओं को 'गटर जेनरेशन' शब्द कहकर पुकारा है. जिस पर अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.
बॉलीवुड और साउथ के एक्टर सोनू सूद ने कंगना रनौत के जेन-जी को दिए बयान को शर्मनाक बताया है. वहीं कंगना रनौत ने अपने 'जेनरेशन गटर' वाली कमेंट का बचाव किया है.
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ के कर्ज मामले में 12 दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं. जेल से बाहर आने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो सोनू सूद से गले मिलते नजर आ रहे हैं.
9 करोड़ के कर्ज मामले में जेल से रिहा होने के बाद Rajpal Yadav का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह Sonu Sood के साथ दिख रहे हैं. फिल्म ऑफर और बयान को लेकर दोनों के बीच चर्चा तेज हो गई है.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और राजपाल यादव को साथ स्पॉट किया गया, इस मौके पर दोनों एक दूसरे के गले मिले और पैप्स के लिए पोज भी किया.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुबई में कई भारतीय फंसे हुए हैं. अभिनेत्री लारा दत्ता ने अपनी बेटी के साथ दुबई में युद्ध के माहौल में बिताए गए तनावपूर्ण अनुभव साझा किए.
एक्टर सोनू सूद उन सेलेब्रिटीज में एक थे, जिन्होंने सबसे पहले राजपाल के सपोर्ट में खुलकर बात की. साथ ही फिल्ममेकर्स से उन्हें काम देने की अपील भी की. हालांकि सोनू की इस टिप्पणी से राजपाल खुश नहीं हुए और उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार काम मांगने की जरूरत नहीं है.
राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद काफी एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं. भतीजी की शादी अटेंड करने के बाद वो काम पर लौट गए हैं. इसी बीच उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर कई सवालों के जवाब भी दिए.
राजपाल की मदद के लिए आगे आई इंडस्ट्री, एक्टर ने अभी तक नहीं कहा 'थैंक्यू. बॉलीवुड के कॉमिक एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्हें कुछ समय तिहाड़ जेल में रहना पड़ा. बताया जा रहा है कि उन पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज है.
राजपाल यादव की जेल से रिहाई को लेकर आज कोर्ट में फैसला होना है. उनकी पत्नी और फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही बाहर आ जाएंगे. सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए एक पोस्ट लिखकर कहा कि वो उनके साथ खड़े हैं.
9 करोड़ के loan case में Rajpal Yadav की जमानत याचिका खारिज. Delhi High Court की सख्त टिप्पणी, check bounce केस में तिहाड़ जेल बरकरार.
एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में जेल में बंद हैं. उनकी मदद के लिए कई सितारों ने हाथ बढ़ाया है.इसी बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी उनकी के लिए आगे आए हैं.
राजपाल यादव पर लंबे समय से कर्ज और चेक बाउंस का केस चल रहा था. अदालत के आदेश के बाद एक्टर ने हाल ही में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया. यह मामला करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है, जिसने एक्टर की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया.
तिहाड़ में राजपाल, तेजप्रताप यादव ने दिए 11 लाख. बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले के चलते इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है. फिल्म फ्लॉप होने के बाद हुए आर्थिक नुकसान के कारण वे कर्ज चुकाने में असमर्थ रहे.
राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं. चेक बाउंस केस में उन्हें सरेंडर करना पड़ा है. राजपाल के मुश्किल वक्त में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव मदद के लिए आगे आए हैं. कई एक्टर्स भी उन्हें सपोर्ट दिखा रहे हैं.