'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी?' कृति सेनन के बोल्ड ऐड पर बवाल, हीरोइनों ने लगा दी क्लास

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी ऐड पर सोशल मीडिया में बवाल मचा है. कंगना रनौत और सुजैन बर्नर्ट ने एक्ट्रेस के बोल्ड लुक और ऐड की थीम पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
कृति के ऐड पर बवाल! कंगना ने लगाई क्लास (Photo: Screengrabs) कृति के ऐड पर बवाल! कंगना ने लगाई क्लास (Photo: Screengrabs)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:31 PM IST

एक्ट्रेस कृति सेनन का नया ज्वेलरी ऐड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, लेकिन वजह विज्ञापन में पहनी गई ज्वेलरी से ज्यादा उनका आउटफिट है. रक्षाबंधन के मौके पर ज्वेलरी ब्रांड के लिए बने इस ऐड में कृति इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर इस लुक को लेकर बहस छिड़ गई.

Advertisement

कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि पारंपरिक त्योहार रक्षाबंधन से जुड़े विज्ञापन में कृति का यह पहनावा कितना सही है. अब इस विवाद में एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत भी कूद पड़ी हैं. वहीं जर्मनी में जन्मी और पली-बढ़ी एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है.

कंगना ने कृति के ऐड पर क्या कहा?

सोमवार शाम कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पूरे विवाद को लेकर लंबा नोट लिखा. उन्होंने कहा- यह महिलाओं के लिए एक शानदार समय है. हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हुई हैं, आज की महिला एक ग्लोबल महिला है. कॉकटेल ड्रेसेज से लेकर लहंगा चोली तक, जींस से लेकर साड़ी तक, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास पहनने के इतने सारे विकल्प हैं, तो फिर आप अपने भाई की कलाई पर राखी बिकिनी/अंडरगारमेंट्स पहनकर क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प हैं, वे कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब और असहज करने वाला लगता है.

Advertisement

कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही बहस और तेज हो गई. कई लोगों ने कृति के लुक को लेकर आपत्ति जताई.

सोशल मीडिया पर भी खूब मचा बवाल

एक यूजर ने X पर कमेंट करते हुए लिखा- पूजा की थाली कहां है? आप अपने भाई के सामने ब्रा क्यों पहन रही हैं? क्या ये रक्षाबंधन है? तिलक कहां है? एक दूसरे यूजर ने लिखा- कृति सेनन का वो ऐड जानबूझकर ऐसा लगता है. एजेंसी और ब्रांड दोनों को पता था कि वे क्या कर रहे हैं. वहीं एक और यूजर ने कृति के आउटफिट पर सवाल उठाते हुए लिखा- रक्षाबंधन पर कोई महिला ऐसे कपड़े नहीं पहनती. आप पर शर्म आनी चाहिए कृति सेनन.

हालांकि, अभी तक कृति सेनन ने इस पूरे विवाद या सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

सुजैन बर्नर्ट ने भी कह दी खरी-खरी

कृति के इस रक्षाबंधन ऐड को लेकर चल रही बहस में एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने X पर लिखा- मेरी ‘लिबरल और जर्मनी में पली-बढ़ी’ सोच के हिसाब से भी यह हद से ज्यादा गलत है. यह गहरे मायने रखने वाला एक खूबसूरत त्योहार है. यह ऐसा लगता है जैसे ‘चलो, पार्टी करने चलते हैं.

Advertisement

सुजैन की यह पोस्ट भी चर्चा में आ गई और इसके बाद यूजर्स के बीच इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई. एक यूजर ने महिलाओं के पहनावे को लेकर अपनी राय जाहिर की, जिस पर जवाब देते हुए सुजैन ने कहा- कम कपड़े पहनने को सशक्तिकरण यानी एम्पॉवरमेंट के तौर पर बेचना, महिलाओं के साथ किए गए सबसे बड़े अहसानों में से एक रहा है.

इसके बाद सुजैन ने रक्षाबंधन को लेकर अपनी सोच भी बताई और यह भी कहा कि ऐसे विज्ञापन युवाओं को प्रभावित कर सकते हैं. उन्होंने लिखा- मैंने राखी बांधी है, सज-धजकर तैयार नहीं हुई. मुझे लगता है कि जो भी पहनने में आरामदायक हो, वही ठीक है. लेकिन यह एक विज्ञापन है. यह युवाओं को प्रभावित कर रहा है.

एक तरफ लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कंगना और सुजैन जैसी एक्ट्रेसेज की बेबाक राय ने इस बहस को और हवा दे दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »