यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के सेट पर कियारा के 'हाय-हैलो' पर लगा था बैन! क्या थी वजह?

यश की फिल्म टॉक्सिक पर फैंस की नजरें लगातार लगी हैं. फिल्म की एक्ट्रेस कियारा ने शूटिंग और डायरेक्टर गीतू मोहनदास के काम करने के अनोखे स्टाइल को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं. कियारा ने बताया कि कैसे एक दिन सेट पर आते ही उन पर लोगों से बात करने का 'बैन' लगा दिया गया था.

Advertisement
कियारा ने बताया टॉक्सिक शूट करने का एक्सपीरियंस (Photo: IMDB) कियारा ने बताया टॉक्सिक शूट करने का एक्सपीरियंस (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

KGF स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक उन फिल्मों में से एक है जिसका इंतजार इस साल दर्शकों को बहुत बेसब्री से है. टॉक्सिक से यश का फर्स्ट लुक और टीजर रिवील कर दिया गया है, लेकिन अभी तक फिल्म की एक्ट्रेसेज में से किसी को भी इन प्रोमोज में नहीं दिखाया गया है. जबकि चर्चा है कि यश की इस फिल्म में करीब आधा दर्जन बड़ी एक्ट्रेसेज नजर आने वाली हैं. इसी बीच टॉक्सिक की लीड एक्ट्रेसेज में से एक कियारा आडवाणी ने फिल्म पर काम करने का अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया है कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास कैसे काम करती हैं.

Advertisement

जब कियारा के हैलो-हाय करने पर लगा बैन!
कियारा ने बताया कि कैसे एक दिन डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उन्हें सेट पर किसी से भी बात करने के लिए साफ मना कर दिया था. उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'गीतू ने मुझसे कहा कि कल जब तुम सेट पर आओ, तो मैं चाहती हूं कि तुम किसी से भी बात न करो. और मेरी यह आदत है कि मैं सेट पर आते ही सबसे 'हाय, क्या हाल है, गुड मॉर्निंग' करने लगती हूं. लेकिन उन्होंने सीधा कहा कि मुझे तुमसे कोई शिष्टाचार नहीं चाहिए. मैं चाहती हूं कि तुम सिर्फ अपने किरदार के ज़ोन में रहो, कोई हाय-हैलो नहीं. अपनी टीम या किसी से भी नहीं, बस आज के लिए उसी ज़ोन में रहना.'

कियारा के लिए इस वजह से चैलेंजिंग था शूट 
कियारा ने यह भी माना कि टॉक्सिक में काम करना उनके लिए बहुत चैलेंजिंग था क्योंकि उन्हें कन्नड़ भाषा में शूट करना था. कियारा ने कहा, 'मैं कह सकती हूं कि टॉक्सिक के लिए कन्नड़ में काम करना बहुत मुश्किल था. क्योंकि यह पहली बार था जब मैंने इंग्लिश और कन्नड़ में एकसाथ शूट किया. हम एक ही सीन को दो बार करते थे. जब तक वो शॉट इंग्लिश में परफेक्ट नहीं हो जाता, तब तक करते रहना है और फिर उसे तुरंत कन्नड़ में करना है. चूंकि कन्नड़ मेरी भाषा नहीं है, तो मैं अक्सर सीन के एक रात पहले अपने डायलॉग्स रट रही होती थी.' बता दें कि टॉक्सिक मुख्य रूप से इंग्लिश और कन्नड़ में शूट हुई है, लेकिन यह हिंदी और अन्य भाषाओं में डबिंग के साथ रिलीज होगी.

Advertisement

कियारा ने कहा कि हिंदी और कन्नड़ इंडस्ट्री में काम करना बहुत अलग नहीं था. उन्होंने बताया, 'थोड़े से कल्चरल अंतर जरूर हैं, लेकिन आखिरकार हम सब इंडियन हैं तो कई समानताएं भी हैं और चीजों की समझ भी है. काम करने का स्टाइल भी काफी हद तक सेम है.'

कियारा की बातों से हिंट मिलता है कि टॉक्सिक में उनके किरदार में कुछ डार्क शेड्स हो सकते हैं. शायद इसीलिए डायरेक्टर गीतू मोहनदास नहीं चाहती थीं कि सेट पर लोगों से मिलने-जुलने की खुशी में कियारा अपने किरदार के सीरियस ज़ोन से बाहर आ जाएं. अब यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि उन्होंने क्या किरदार निभाया है.

टॉक्सिक पहले जून में रिलीज होनी थी, लेकिन इसके काम को देखते हुए इसे आगे टाल दिया गया है और मेकर्स ने अभी तक इसकी नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »