Gossip: Katrina Kaif के लिए राजस्थान से मंगाई गई खास मेहंदी, लाखों में है कीमत

रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ के लिए सोजत मेहंदी, जोधपुर के पाली क्षेत्र से भेजी जाएगी. दुनियाभर में सोजत मेहंदी के लिए एक खास जगह है. कटरीना को यह मेहंदी गिफ्ट की जाएगी.

Advertisement
कटरीना कैफ कटरीना कैफ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST
  • स्पेशल होगी कटरीना के लिए मेहंदी
  • 50 हजार से लेकर एक लाख है कीमत

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. तीन दिन की सेरेमनी होगी. 7, 8 और 9 दिसंबर को दोनों हिंदू और कैथोलिक रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे. 700 साल पुराने सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा को बुक किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ के लिए सोजत मेहंदी, जोधपुर के पाली क्षेत्र से भेजी जाएगी. दुनियाभर में सोजत मेहंदी के लिए एक खास जगह है. कटरीना को यह मेहंदी गिफ्ट की जाएगी. 

Advertisement

स्पेशल होने वाली है मेहंदी
रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की और कटरीना की शादी के लिए मेहंदी के सैंपल को पास किया जा चुका है. सोजत के कलाकार मेहंदी को नैचुरली तैयार कर रहे हैं. इसमें किसी भी प्रकार का कैमिकल नहीं इस्तेमाल में लाया जाएगा. सोजत मेहंदी हाथ से तैयार की जाएगी और इसे कटरीना के लिए भेजा जाएगा. सोजत के मंहेदी वेंडर के मुताबिक, कटरीना की मेहंदी 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक तैयार होगी, लेकिन बिजनेसमैन उनसे कोई पैसा नहीं लेंगे. 

खबरों के मुताबिक, दोनों मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे. इसके बाद राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग करेंगे. इसके अलावा दोनों की शादी में किसी को भी मोबाइल फोन लेकर आने की अनुमति नहीं होगी. गेस्ट के लिए यह सख्त नियम रखा गया है. दोनों ने ही एक एजेंसी को हायर किया है, जिन्हें सख्त आदेश दिए गए हैं कि कोई भी गेस्ट शादी में फोन न लेकर आए और किसी भी तरह के वीडियो या फोटो लीक न हों. 

Advertisement

शादी की तैयारियों के लिए Katrina Kaif ने लिया काम से ब्रेक, विक्की कौशल शूटिंग में बिजी

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की जल्द से जल्द अपना काम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, कटरीना ने काम से कुछ समय के लिए छुट्टी ले ली है, जिससे वह शादी की तैयारियां पूरी कर सकें. विक्की की मां और भाई सनी कौशल, कटरीना के साथ तैयारियों में व्यस्त हैं. शादी के बाद कटरीना और विक्की 'टाइगर 3' और 'सैम मानेकशॉ' की बायोपिक में व्यस्त हो जाएंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »