बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी फिल्मों की वजह से तो चर्चा में रहती ही हैं, पर इसके अलावा उनका फनी साइड भी लोगों से छिपा नहीं है. कटरीना ने लॉकडाउन के दौरान घर का काम-काज करते हुए कई फनी वीडियोज शेयर किए थे. अब एक बार फिर कटरीना ने हॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन जैक ब्लैक को कॉपी करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में एक साइड कटरीना हैं तो दूसरी साइड जैक ब्लैक डांस करते नजर आ रहे हैं. कटरीना ने जैक के जिए डांस वीडियो को अपने वीडियो के साथ कॉम्बाइन किया है, उसमें जैक शॉर्ट्स, सिर पर हैट और पैरों में बूट्स पहने डांस स्टेप्स करते देखे जा सकते हैं. उन्होंने इस वीडियो को ट्वीट किया था, साथ ही लिखा है- 'घर पर रहने वाला डांस'. उन्हीं की कॉपी करते हुए कटरीना ने भी कदम से कदम मिलाती नजर आ रही हैं.
कटरीना ने जताई ये ख्वाहिश
कटरीना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'एक खुशनुमा दिन- यह एक अच्छा आइडिया था. @jackblack उम्मीद करती हूं कि मुझे आपके साथ कभी किसी दिन ड्यूएट करने का मौका मिलेगा'. एक्ट्रेस के इस मस्ती भरे वीडियो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है. कटरीना का यह फनी साइड वाकई किसी को भी हंसने को मजबूर कर देगा.
कौन हैं जैक ब्लैक?
मालूम हो जैक ब्लैक एक अमेरिकन एक्टर, कॉमेडियन, म्यूजिशियन, सॉन्गराइटर और यूट्यूबर हैं. उन्होंने द केबल गाय, द फैन, मार्स अटैक्स, सेविंग सिल्वरमैन, ऑरेन्ज काउन्टी, रन रॉनी रन, आइस एज, मेल्विन गोज टू डिनर, एन्वी, शार्क टेल, किंग कॉन्ग, द हॉलीडे, गुलिवर्स ट्रैवल्स, गूजबम्प्स, जुमान्जी-वेलकम टू द जंगल, जुमान्जी-द नेक्स्ट लेवल समेत कई फिल्मों में काम किया है. सोशल मीडिया पर एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर जैक ऐसे ही कई फनी वीडियोज साझा करते रहते हैं.
वहीं कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को पिछली बार फिल्म भारत में सलमान खान के साथ देखा गया था. उनकी अपकमिंग फिल्मों में सूर्यवंशी और फोन बूथ शामिल है.
aajtak.in