करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार हैं. सालों बाद भी उनका रिश्ता अटूट है. सैफ और करीना ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अपनी लव लाइफ को लेकर कई सीक्रेट खोले. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है. शो के नए प्रोमो वीडियो में सैफ ने करीना को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर आपका भी दिन बन जाएगा.
करीना-सैफ की दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री
कपिल ने मजाकिया अंदाज में करीना-सैफ से कहा- आपकी शादी को 14 साल हो गए हैं. आम आदमी 14 साल में मुरझा जाता है. लेकिन आप दोनों काफी फ्रेश लग रहे हो. आखिर राज क्या है? कपिल के सवाल पर सैफ भी हंसते हुए कहते दिखे- आजकल हमारे घर में घी बहुत आता है.
करीना ने इसपर कहा- हमारे घर में घी बहुत इस्तेमाल होता है. हम खाते हैं, बच्चे भी खाते हैं. इसपर सैफ बोले- हम घी सिर्फ खाते ही नहीं हैं, बल्कि करीना रात को घी अपने पैरों पर भी घिसती हैं.
पति सैफ की इस बात पर करीना हंसते हुए कहती हैं- उससे रात में नींद बहुत अच्छी आती है. वहीं, अपने बेडरूम का जिक्र करते हुए सैफ मजाकिया अंदाज में बोले- कितनी अमेजिंग बात है कि हमारे बेडरूम में रात को ढाबा जैसी स्मेल आती है.
सैफ ने करीना को कितनी बार किया था प्रपोज?
करीना ने सैफ और अपनी लव लाइफ पर भी बात की. उन्होंने बताया कि सैफ ने उन्हें एक बार नहीं, बल्कि 3 बार प्रपोज किया था. अपनी लव लाइफ पर करीना बोलीं- सैफ ने पहले मुंबई में प्रपोज किया था, फिर ग्रीस में प्रपोज किया, इसके बाद पेरिस में भी प्रपोज किया था, तब जाकर मैं राजी हुई थी. करीना की बात पर सैफ उन्हें टीज करते हुए बोले- अगर आप मुंबई में ही मान जातीं, तो मेरे काफी पैसे बचते.
कपिल ने करीना और सैफ से उनके नाइट रूटीन पर भी बात की. कपिल ने करीना से पूछा- क्या सैफ रात को सोते में खर्राटे लेते हैं? इसपर करीना ने हामी भरी. करीना का जवाब सुनकर सैफ ने पत्नी को भी घेर लिया. सैफ ने कहा कि करीना भी खर्राटे लेती हैं. एक बार उन्होंने करीना के खर्राटों को रिकॉर्ड भी किया था. सैफ मस्तीभरे अंदाज में बोले- मुझे यकीन नहीं आ रहा था कि ये वही करीना कपूर हैं.
सैफ ने फादरहुड पर पर क्या कहा?
कपिल ने आगे सैफ को टीज करते हुए कहा कि सैफ का हर डेकेड में एक बच्चा है. कपिल की बात पर करीना बोलीं- सैफू, आपका हर डेकेड में एक बच्चा है. अब आगे क्या प्लान है आपका? सैफ के जवाब देने से पहले ही अर्चना पूरन बोल पड़ीं- हम जल्द ही एक नए डेकेड में एंट्री करने वाले हैं. अर्चना ने यहां सैफ के 5वें बच्चे को लेकर इशारा किया. लेकिन करीना इस बात पर झठ से बोल पड़ीं- हां, लेकिन मेरे साथ नहीं होगा. ये सुनकर सैफ शर्म से लाल हो गए और बाकी लोगों को हंसी छूट पड़ी.
सैफ और करीना ने कपिल शर्मा के शो में रोमांटिक डांस भी किया. दोनों की केमिस्ट्री के फैंस मुरीद हो गए हैं. 14 साल बाद भी दोनों का रिश्ता वाकई में बेहद खूबसूरत है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क