'मेरा घर तोड़ा गया तो जाम छलकाए गए', डायरेक्टर हंसल मेहता पर बरसीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने हंसल मेहता के ट्वीट का जवाब देते हुए सालों पहले अपने मुंबई स्थित घर पर बीएमसी के बुलडोजर चलने को याद किया है. उन्होंने लिखा, 'इन लोगों ने मुझे धमकाया, देर रात मेरे वॉचमैन को नोटिस दिया और अगले दिन कोर्ट खुलने से पहले बुलडोजर से मेरे पूरे घर को गिरा दिया.'

Advertisement
कंगना रनौत, हंसल मेहता कंगना रनौत, हंसल मेहता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

कॉमेडियन कुणाल कामरा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. कुणाल ने अपने एक स्टैंडअप शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कमेंट किया है, जिसके बाद बड़ा विवाद छिड़ गया. कुणाल के शो के वेन्यू में तोड़फोड़ भी मचाई गई. इस पूरे मामले पर बॉलीवुड के सेलेब्स का भी रिएक्शन आया, जिसमें डायरेक्टर हंसल मेहता और मंडी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन आया. कंगना ने कामरा को जमकर लताड़ लगाई. तो वहीं हंसल ने इस मामले में हुई तोड़फोड़ को गलत बताया. अब कंगना ने हंसल को झाड़ दिया है.

Advertisement

कंगना ने किया ट्वीट

कंगना रनौत ने हंसल मेहता के ट्वीट का जवाब देते हुए सालों पहले अपने मुंबई स्थित घर पर बीएमसी के बुलडोजर चलने को याद किया है. उन्होंने लिखा, 'इन लोगों ने मुझे धमकाया, देर रात मेरे वॉचमैन को नोटिस दिया और अगले दिन कोर्ट खुलने से पहले बुलडोजर से मेरे पूरे घर को गिरा दिया. हाई कोर्ट ने इसे पूरी तरह से गैर-कानूनी बताया था.'

उन्होंने आगे लिखा, 'वो लोग इसपर हंसे थे और उन्होंने मेरे दर्द और दुनिया के सामने हुई मेरी बेइज्जती के नाम जाम छलकाए थे. लगता है तुम्हारी इनसिक्योरिटी और मीडियोक्रिटी न सिर्फ आपको कड़वा बनाया है बल्कि बेवकूफ भी बना दिया है, जिसकी वजह से आपकी आंखों पर पर्दा पड़ गया है. ये कोई थर्ड क्लास सीरीज या बेहूदा फिल्म नहीं है जो आपने बनाई है. अपने फालतू झूठ और एजेंडा यहां मुझसे जुड़े मामलों में फैलाने की कोशिश न करें, इससे बाहर रहें.'

Advertisement

बीएमसी ने तोड़ा था एक्ट्रेस का घर

कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हंसल मेहता के ट्वीट की बात करें तो उन्होंने कंगना रनौत के घर को तोड़ने को लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि एक्ट्रेस के घर को नहीं तोड़ा गया और न ही उनकी अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाया गया था. हंसल के इस ट्वीट के बाद कंगना रनौत का जवाब आया है.

बता दें कि सितंबर 2020 में बृहन्मुंबई मुंसिपल कॉर्पोरेशन यानी बीएमसी ने कंगना रनौत के मुंबई के पाली हिल स्थित घर को तोड़ दिया था. कहा गया था कि ये कदम एक्ट्रेस के घर में गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन के चलते किया गया है. वहीं कंगना ने इसे उद्धव सरकार की तरफ से जानबूझकर की गई चीज बताया था. एक्ट्रेस का कहना था कि मुंबई के माफिया और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से उनके साथ ऐसा हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »