कोर्ट ने माना- कंगना ने किया घर बनाने में नियमों का उल्लघंन, चलेगा BMC का बुलडोजर?

एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई के दिंडोशी सिविल कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. दो साल पुराने मामले में एक तरफ कोर्ट की तरफ से बीएमसी को राहत दी गई है,वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत पर नियमों का गंभीर उल्लघंन करने का आरोप लगा है.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

विद्या

  • मुंबई,
  • 02 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST
  • सिविल कोर्ट से कंगना को बड़ा झटका
  • कंगना ने किया घर बनाने में नियमों का उल्लघंन
  • बीएमसी के नोटिस को बताया सही

एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई के दिंडोशी सिविल कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. दो साल पुराने मामले में एक तरफ कोर्ट की तरफ से बीएमसी को राहत दी गई है, वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत पर नियमों का गंभीर उल्लघंन करने का आरोप लगा है. ये सारा मामला कंगना के मुंबई वाले घर को लेकर है जिस पर पिछले दो साल से काफी विवाद चल रहा है. बीएमसी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि कंगना रनौत के फ्लैट में अवैध निर्माण किया गया, वहीं कंगना ने कोर्ट में याचिका डाल उस कार्रवाई पर रोक की मांग की.

Advertisement

कंगना रनौत को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

अब उसी मामले में सिविल कोर्ट ने कंगना रनौत की याचिका को खारिज कर दिया है. आदेश में स्पष्ट कहा गया कि कंगना ने घर बनाते वक्त नियमों का गंभीर उल्लघंन किया. कोर्ट ने कहा है- कंगना ने तीन फ्लैट को एक यूनिट में बदला है. उन्होंने संक एरिया, डक्ट एरिया और आम रास्ते को भी अपनी सहुलियत अनुकास कवर कर लिया. इसे स्वीकृत योजना का गंभीर उल्लघंन माना जाएगा. वहीं आदेश में ये भी बताया गया है कि कंगना रनौत ये साबित नहीं कर पाईं कि किस तरह से बीएमसी का नोटिस कानूनी रूप से गलत है. ऐसे में उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया और उन्हें किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी.

बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगी कंगना

वहीं जब कंगना रनौत के वकील ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की कि बीएमसी की तरफ से नोटिस मे कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया, इस पर बीएमसी के वकील ने कहा कि नोटिस में आठ गंभीर उल्लघंनों का उल्लेख किया गया था. नोटिस में कहा गया था कि छज्जे को बालकनी की तरह इस्तेमाल किया गया, वहीं कई जगहों पर अवैध निर्माण भी देखा गया. कोर्ट से मिले इस बड़े झटके के बाद अब कंगना रनौत बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करने वाली हैं. उन्हें पूरी उम्मीद है कि वहां उन्हें राहत मिल जाएगी.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि ये सारा मामला साल 2018 का है जब बीएमसी की तरफ से बताया गया था कि मुंबई के खार इलाके में जो बिल्डिंग बनी है, उसमें नक्शे से इतर काफी बदलाव किए गए. इसी बिल्डिंग के पांचवे फ्लोर पर कंगना ने भी तीन फ्लैट खरीद रखे हैं. उस समय बीएमसी की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया था.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »