'मुंह में मधुमक्खी जाने की वजह से हुई संजय कपूर की मौत!' कंगना रनौत का दावा, बोलीं- दुखद है ये...

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर संजय कपूर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- 'एक और अविश्वसनीय इवेंट हुआ है. संजय कपूर (करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड) पोलो ग्राउंड पर थे और खेल रहे थे. अचानक उनके मुंह के अंदर एक मधुमक्खी चली गई, इस वजह से उनकी मौत हो गई.'

Advertisement
कंगना रनौत, करिश्मा कपूर, संजय कपूर कंगना रनौत, करिश्मा कपूर, संजय कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया है. संजय की पोलो ग्राउंड पर हुई मौत से सभी शॉक है. लेकिन उनकी मौत की वजह सांस लेने वाले विंडपाइप में मधुमक्खी का फंसना है. ऐसा कंगना रनौत का दावा है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने ने जरूर सबको हैरान कर दिया है. 

Advertisement

कंगना ने शेयर की पोस्ट
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर संजय कपूर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- एक और अविश्वसनीय इवेंट हुआ है. संजय कपूर (करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड) पोलो ग्राउंड पर थे और खेल रहे थे. अचानक उनके मुंह के अंदर एक मधुमक्खी चली गई. हां पोलो ग्राउंड पर मधुमक्खी. जिसने उन्हें काटा और उनके विंडपाइप को ब्लॉक कर दिया. वो सांस नहीं ले पा रहे थे. 

संजय कपूर

'उन्होंने गेम को बीच में ही रोकने की हिदायत दी. इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. कितनी ट्रैजिक खबर है ये. मैं थक चुकी हूं, ये सब न्यूज सुनकर. साल 2025 में कितनी अजीब सी घटनाएं हो रही हैं. ये हमारी जिंदगियों पर असर डाल रही हैं. मैं प्रार्थना करती हूं कि हर कोई सुरक्षित रहे और भगवान से दुआ करता रहे.'

Advertisement

बता दें कि कंगना रनौत ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया था. जिन लोगों की जान इस हादसे में गई उनके लिए प्रार्थना की थी. परिवारों को हिम्मत देने की बात लिखी थी. अब संजय कपूर पर कंगना ने पोस्ट शेयर की है.

मालूम हो कि कपूर खानदान में मातम पसरा हुआ है. करीना कपूर को जब ये खबर पता चली तो वो तुरंत बहन करिश्मा के पास देर रात पहुंचीं. मलाइका अरोड़ा भी साथ नजर आईं. सैफ अली खान भी करिश्मा के मिलने के लिए उनके घर गए हुए हैं. करिश्मा को सभी लोग संभाल रहे हैं. करिश्मा के संजय कपूर के साथ दो बच्चे हैं- समायरा और कियान. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »