'सचिन तेंदुलकर से छक्का मारकर दिखाने कहोगे', 2 लाइन गाने की रिक्वेस्ट पर भड़के कैलाश खेर

मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में अचानक गाने की रिक्वेस्ट को ठुकराते हुए कलाकारों की गरिमा बनाए रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि कलाकारों को मनोरंजन का साधन नहीं समझना चाहिए और इस तरह की रिक्वेस्ट गलत हैं.

Advertisement
कैलाश खेर ने जताई नाराजगी (Photo: Instagram/(@kailashkher) कैलाश खेर ने जताई नाराजगी (Photo: Instagram/(@kailashkher)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

पब्लिक इवेंट्स में अक्सर देखा जाता है कि होस्ट गायक से अचानक कुछ लाइनें गाने के लिए कह देते हैं, ताकि दर्शकों का मनोरंजन हो सके. लेकिन मशहूर सिंगर कैलाश खेर को ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं है. उनका मानना है कि इससे कलाकार की गरिमा कम होती है. हाल ही में एक अवॉर्ड शो में उन्होंने ऐसी ही एक रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया और कलाकारों के सम्मान को लेकर अपनी बात रखी.

Advertisement

इवेंट में गाने की रिक्वेस्ट पर क्या बोले कैलाश खेर

25 अप्रैल को कैलाश खेर दिल्ली के ताज पैलेस में हुए सिक्स सिग्ना लीडरशिप सम्मिट इन हेल्थकेयर का हिस्सा बने. अवॉर्ड शो के दौरान जब होस्ट ने उनसे कुछ लाइनें गाने के लिए कहा, तो वो थोड़ा नाराज नजर आए. उन्होंने कहा- मैं यही बदलना चाहता हूं. गायक और संगीत को इस तरह मत देखिए कि बस दो लाइन गा दीजिए और माहौल बना दीजिए. ये बहुत गलत है, ऐसी रिक्वेस्ट मत कीजिए.

उन्होंने आगे उदाहरण देते हुए कह- क्या आप सचिन तेंदुलकर से कहेंगे कि जरा एक छक्का मारकर दिखाइए? या किसी सैनिक से कहेंगे कि तुरंत अपनी पोजिशन लेकर फायर कर दीजिए? ऐसा कोई नहीं करता. कलाकार को जोकर मत बनाइए. कलाकार एक साधक होता है, उसे सिर्फ मनोरंजन का साधन मत समझिए.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मिले अलग-अलग रिएक्शन्स

कैलाश खेर के इस बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई, तो कुछ ने आलोचना भी की. एक यूजर ने लिखा- अगर दो लाइन गाने से किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो इसमें क्या बुरा है. वहीं दूसरे ने कहा- अगर यही बात किसी बड़े डायरेक्टर या अमीर इंसान ने कही होती, तो शायद वो मना नहीं करते. हालांकि कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया और इसे- जबरदस्त जवाब बताया.

कैलाश खेर ने अपने करियर की शुरुआत फेमस ब्रांड्स के लिए जिंगल गाकर की थी. 2003 में उन्हें फिल्म वैसा भी होता है पार्ट 2 के गाने अल्लाह के बंदे से बड़ी पहचान मिली. 2004 में उन्होंने अपने बैंड कैलासा की शुरुआत की, और 2006 में आया उनका गाना तेरी दीवानी जबरदस्त हिट हुआ. कैलाश ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई गाने गाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement