जब अक्षय कुमार के मजाक से जैकलीन को हुआ ट्रॉमा, सालों बाद मांगी माफी

अक्षय कुमार ने अपने शो पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से पूछा कि क्या उन्होंने उनके साथ कभी कोई 'गंदी बात' की है. जैकलीन ने जवाब दिया कि अक्षय ने उनके साथ कई बार ऐसा किया है. इसके बाद एक्ट्रेस ने 'हाउसफुल' के सेट की एक घटना याद की, जिसमें उन्होंने अपना पहला आइटम सॉन्ग 'धन्नो' शूट किया था.

Advertisement
अक्षय कुमार के मजाक की वजह से जैकलीन को हुआ ट्रॉमा (Photo: Screengrab) अक्षय कुमार के मजाक की वजह से जैकलीन को हुआ ट्रॉमा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

एक्टर अक्षय कुमार के रियलिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्चून’ का ग्रैंड फिनाले, 27 अप्रैल को हुआ. इसी के साथ शो का अंत हो चुका है. इस एपिसोड में डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान मेहमान बनकर आई थीं. उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर ने भी शो में शामिल होकर खूब मस्ती की. एपिसोड के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने खुलकर बताया कि अक्षय कुमार ने एक बार उनके साथ ऐसा प्रैंक किया था कि उन्हें ट्रॉमा ही हो गया था.

Advertisement

अक्षय ने किया था गंदा प्रैंक

शो पर बातचीत में अक्षय कुमार ने जैकलीन से पूछा कि क्या उन्होंने उनके साथ कभी कोई 'गंदी बात' की है. जैकलीन ने जवाब दिया कि अक्षय ने उनके साथ कई बार ऐसा किया है. इसके बाद एक्ट्रेस ने 'हाउसफुल' के सेट की एक घटना याद की, जिसमें उन्होंने अपना पहला आइटम सॉन्ग 'धन्नो' शूट किया था. जैकलीन ने बताया, 'मेरा पहला आइटम सॉन्ग हाउसफुल में धन्नो था, और उस समय आप (अक्षय) ने मेरे साथ बहुत गंदा प्रैंक किया था. इससे मुझे सच में ट्रॉमा हो गया था.'

उन्होंने आगे कहा, 'सेट पर काफी सिक्योरिटी थी. बॉडीगार्ड्स और बहुत सारे लोग खड़े थे. मुझे लगा पुलिस है, तो मैंने कैजुअली पूछ लिया कि इतनी सिक्योरिटी क्यों है. थोड़ी देर बाद अक्षय मेरे पास आए और बोले, 'जैकलीन, तुमने कुछ गलत किया है क्या? पुलिस तुम्हारे लिए आई है. शूटिंग के बाद तुम्हें स्टेशन ले जाएंगे.'' जैकलीन ने कहा, 'पूरे सॉन्ग के दौरान मैं डरी हुई थी.' इस पर अक्षय कुमार ने मजाक में कहा, 'तुम इस बात से नहीं डरी थीं, तुम इसलिए डरी थीं क्योंकि उस समय तुम्हारे पास वीजा नहीं था.' बाद में अक्षय ने जैकलीन से इस प्रैंक के लिए माफी भी मांगी.

Advertisement

फराह ने अक्षय से ली चुटकी

जैकलीन के अलावा भूमि पेडनेकर ने भी अक्षय कुमार के साथ काम किया हुआ है. उन्होंने याद किया कि फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की शूटिंग के दौरान अक्षय ने उनके साथ भी एक प्रैंक किया था. भूमि ने उन्हें बताया था कि उन्हें बाइक और स्पीड से बहुत डर लगता है, फिर भी अक्षय ने बहुत तेज बाइक चलाई. जब अक्षय ने फराह खान से पूछा कि क्या उन्होंने उनके साथ भी कोई प्रैंक किया है, तो फराह ने मजेदार जवाब दिया, 'मेरे साथ तो आप तीस मार खान और जोकर कर चुके हैं, उससे बड़ा प्रैंक क्या हो सकता है?'

ये फराह खान का अपनी और अक्षय कुमार की फिल्मों पर मजाकिया तंज था. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं. हालांकि आज के वक्त में जेन-जी की फेवरेट पिक्चर 'तीस मार खान' है. वैसे भले ही अक्षय कुमार का टीवी शो खत्म हो गया है, मगर उनको इन दिनों नई फिल्म 'भूत बंगला' में देखा और पसंद किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »