संजय दत्त की खलनायक रिटर्न्स में 'कमिश्नर राम' की एंट्री पक्की, जैकी श्रॉफ ने लगाई मोहर

जैकी श्रॉफ ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह सुभाष घई की 1993 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' का हिस्सा होंगे.

Advertisement
'खलनायक रिटर्न्स' में होंगे जैकी श्रॉफ (Photo: Screengrab) 'खलनायक रिटर्न्स' में होंगे जैकी श्रॉफ (Photo: Screengrab)

अनिता

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

बॉलीवुड के 'जग्गु दादा' यानी दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने आखिरकार उन खबरों पर मुहर लगा दी है, जिसका फैंस सालों से इंतजार कर रहे थे. जैकी श्रॉफ ने ऑफिशियल यह कन्फर्म कर दिया है कि वह 'खलनायक रिटर्न्स' (Khalnayak Returns) का हिस्सा होंगे. यह फिल्म साल 1993 में आई डायरेक्टर सुभाष घई की कल्ट क्लासिक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' का मच-अवेटेड सीक्वल है. 

Advertisement

जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया है कि इस आइकॉनिक सीक्वल को लेकर उनकी मेकर्स और स्टारकास्ट से बातचीत हो चुकी है और वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

'संजू बाबा मेरी जान हैं- जैकी
इंडिया टुडे के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने अपने पुराने और बेहद करीबी दोस्त संजय दत्त के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने इस सीक्वल को लेकर अपनी एक्साइटमेंट बयां करते हुए बेहद प्यारे अंदाज में कहा, 'पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताना और काम करना हमेशा ही बहुत खूबसूरत होता है. संजू बाबा तो मेरी जान हैं.' 

जैकी श्रॉफ का बड़ा खुलासा
जब इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ से सीधा सवाल पूछा गया कि क्या वह वाकई 'खलनायक रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं? तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के मुस्कुराते हुए कहा, 'बहुत बढ़िया! मैं खुद इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.' फिल्म में अपनी मौजूदगी को 100% पक्का करते हुए उन्होंने आगे अपने पुराने किरदार के अंदाज में कहा, 'सौ प्रतिशत... आखिर कमिश्नर तो होना ही चाहिए ना? कहानी में कमिश्नर तो होगा ही होगा.' बता दें कि पहली फिल्म में जैकी ने 'इंस्पेक्टर राम' का यादगार किरदार निभाया था.

Advertisement

वहीं जैकी श्रॉफ ने इस बड़े प्रोजेक्ट के पर्दे के पीछे की तैयारी के बारे में भी बात की.  जैकी ने कहा, 'जी हां, इस प्रोजेक्ट को लेकर मेरी सुभाष जी (घई) और संजू बाबा से पहले ही बात हो चुकी है.'

सुभाष घई नहीं करेंगे डायरेक्शन
सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. आज भी लोग संजय दत्त द्वारा निभाए गए 'बल्लू बलराम' के ग्रे-शेड और खूंखार किरदार के दीवाने हैं. हालांकि, इस सीक्वल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट यह भी है कि सुभाष घई खुद इस नई फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे. लेकिन खबरों की मानें तो वह इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह छोड़ नहीं रहे हैं, बल्कि एक 'क्रिएटिव प्रोड्यूसर' के तौर पर फिल्म से बारीकी से जुड़े रहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »