Happy Birthday Prabhas: हाथ में धनुष-तीर लिए जंग के मैदान में खड़े प्रभास, इम्प्रेसिव है 'आदिपुरुष' का सेकेंड लुक

प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरुष पहले ही काफी सुर्खियों में है. इस फिल्म में श्री राम बने प्रभास लोगों के दिल में बस रहे हैं. उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. तो फिर उनके दुसरे पोस्टर को जारी करने का इससे बड़ा दिन और क्या हो सकता था. आदिपुरुष में श्री राम बने प्रभास का दूसरा लुक जारी किया गया है.

Advertisement
प्रभास प्रभास

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

साउथ के सुपरस्टार प्रभास अब नॉर्थ के भी हार्टथ्रोब बन चुके हैं. उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने का फैंस बेसब्री से वेट करते हैं. आज प्रभास अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर 43 साल के हो गए हैं. इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है. अब, इस मौके पर उनके फैंस के लिए इससे अच्छी ट्रीट और क्या हो सकती थी, कि उनका फेवरेट एक्टर श्री राम बनकर उनके सामने प्रकट हुआ है. 

Advertisement

आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज
प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरुष पहले ही काफी सुर्खियों में है. इस फिल्म में श्री राम बने प्रभास लोगों के दिल में बस रहे हैं. उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. तो फिर उनके दूसरे पोस्टर को जारी करने का इससे बड़ा दिन और क्या हो सकता था. आदिपुरुष में श्री राम बने प्रभास का दूसरा लुक जारी किया गया है. एक्टर के इस अवतार को देख फैंस घायल हो गए हैं.

सेकेंड लुक में प्रभास हाथों में धनुष-तीर लिए जंग के मैदान में खड़े दिखाई दे रहे हैं. आग उगलते बादल, पीछे खड़ी वानर सेना और प्रभास का सीरियस गेटअप...मानो अगले ही पल रावण का वध करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को शेयर कर कैप्शन दिया- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम. भगवाव श्री राम की आदर्श इमेज लिए प्रभास को देख हर कोई हाथ जोड़ रहा है. 

Advertisement

फैंस हुए मुरीद

प्रभास के राम लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं उनके बर्थडे पर मिले इस ट्रीट को जमकर शेयर भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैं आदिपुरुष के इंतजार में हूं, दो महीने 19 दिन बचे हैं. वहीं कई यूजर्स जय श्री राम लिख कर प्रभास को प्रेज कर रहे हैं. एक्टर को फैंस कमेंट कर बर्थडे भी विश कर रहे हैं. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को देखें तो इस बात का भी हिंट मिलता है कि प्रभास को लोग कितना चाहते हैं.

आदिपुरुष 12 जनवरी को थियेटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन और सैफ अली खान भी हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. ट्रेलर को जनता से मिक्सड रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन प्रभास का कैरेक्टर लोगों को काफी इम्प्रैस कर गया था. इस मैग्नम ओपस फिल्म के पीछे की टीम, निर्देशक ओम राउत और निर्देशक भूषण कुमार को इस बात पर बेहद गर्व है कि प्रभास आज के दौर के बहुत ही मेहनती एक्टर्स में से एक हैं. उनमें भगवान राम की दिव्य गुणों की एक निर्दोष रचना है.

हैप्पी बर्थडे प्रभास!

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »