सहेली के पति से रचाई थी शादी, 4 साल में हुआ तलाक, एक्ट्रेस को हुआ पछतावा? बोली- परिवार साथ है

हंसिका मोटवानी का हाल ही में 4 साल का रिश्ता टूटा है. तलाक पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि बुरे वक्त में उन्हें परिवार का साथ मिला, जिसने उन्हें काफी हिम्मत दी.

Advertisement
हंसिका ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @ihansika) हंसिका ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @ihansika)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का बसा बसाया घर उजड़ गया है. शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है. हंसिका के तलाक से फैंस को तगड़ा झटका लगा. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी शादी टूटने पर उनके परिवार का क्या रिएक्शन था. 

हंसिका ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

हंसिका का तलाक मार्च 2026 में ही फाइनल हुआ है. शादी टूटने के एक महीने बाद उन्होंने अपने बिखरे रिश्ते पर बात की. एक्ट्रेस ने अब Mashable India को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में परिवार ने उनका साथ दिया. एक्ट्रेस बोलीं- मॉम हमेशा से मेरा पिलर रही हैं और भैया भी.

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके लिए परिवार को यह बताना आसान था कि उनका रिश्ता नहीं चल रहा है और उन्हें शादी तोड़नी है, तो उन्होंने इसपर हामी भरी. एक्ट्रेस बोलीं- सपोर्ट होना बहुत जरूरी है. इससे मुझे बहुत मदद मिली. मैंने जो भी फैसले लिए, परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया. उन्होंने कभी मुझे यह नहीं बताया कि मुझे क्या करना चाहिए. आखिर में, बात बस इतनी है कि आप खुश और हेल्दी रहें. 

वहीं, इससे पहले Hauterfly संग बातचीत में हंसिका मोटवानी ने अपनी शादी टूटने को लेकर हो रही चर्चाओं पर खुलकर बात की और यह साफ कर दिया कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है. 

एक्ट्रेस बोलीं- लोगों को क्लिकबेट चाहिए था, उन्हें मिल गया. उन्हें हेडलाइंस चाहिए थीं, वो भी उन्हें मिल गईं. मैंने कभी चीजों पर सफाई नहीं दी और न ही कभी दूंगी, क्योंकि मेरे लिए यह मायने नहीं रखता. मेरा मानना है कि गलत ट्रेन में बैठकर दुख झेलने से बेहतर है कि आप उससे उतर जाएं. मुझे कोई पछतावा नहीं है. मैं जहां भी हूं, खुश हूं.. जैसा भी है, सब ठीक है. 

Advertisement

दूसरी बार घर बसाएंगी हंसिका?

शादी में आई मुश्किलों के बावजूद हंसिका मोटवानी ने कहा कि उनका प्यार पर से भरोसा नहीं उठा है. एक्ट्रेस इस बारे में बात करते हुए बोलीं- मैं प्यार में यकीन रखती हूं, प्यार खूबसूरत है. अभी मुझे नहीं पता कि सही समय कब आएगा. यूनिवर्स मुझे रास्ता दिखाएगा. अगर यह मेरी किस्मत में लिखा है, तो यह होकर रहेगा. 

4 साल में टूटी शादी

हंसिका मोटवानी की बात करें तो उन्होंने 4 दिसंबर 2022 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से धूमधाम से शादी रचाई थी. मगर कुछ ही महीनों बाद उनकी शादी में दरार पड़ने लगी थी. फिर 4 साल बाद 2026 में दोनों तलाक लेकर हमेशा के लिए अलग हो गए. 

बता दें कि शादी के वक्त हंसिका पर अपनी दोस्त का घर तोड़ने का आरोप लगा था. दरअसल, सोहेल कथूरिया की हंसिका से ये दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी हंसिका की जिगरी दोस्त रिंकी बजाज संग हुई थी. मगर दोनों का तलाक हो गया था. अपनी दोस्त के एक्स हसबैंड से शादी करने पर हंसिका को काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement