जीटीवी के कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है. शो के ग्रैंड फिनाले में हीरो नंबर 1 गोविंदा की धांसू एंट्री हुई. शो में उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. कुकिंग शो में गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना ने पार्टिसिपेट किया है. पिता गोविंदा संग उनके क्यूट बॉन्ड ने लोगों का दिल जीता. शिल्पा शेट्टी संग एक्टर की शानदार केमिस्ट्री दिखी.
साथ आए शिल्पा-गोविंदा
शिल्पा के साथ गोविंदा ने फ्लर्टिंग की. एक्टर ने कहा- शिल्पा के शो देखा करता हूं. लेकिन वो मुझे किसी शो में अच्छी नहीं लगती हैं. ये पहला शो है जो खाने का है, मुझे शिल्पा अच्छी लग रही हैं. किचन में गोविंदा को खाना बनाते देख शिल्पा ने कहा कि वो इंप्रेस हो गई हैं. जवाब में गोविंदा बोले- यही इंप्रेस 15-20 साल पहले हो गई होती, तो आज उधर नहीं खड़ी होती. ये बोलकर गोविंदा शरमा जाते हैं. शिल्पा की भी हंसी नहीं रुकती.
अपनी रियल बेटी टीना के सामने कैमरे पर हीरोइन संग फ्लर्ट करने का गोविंदा का ये अंदाज फैंस को फनी लगा है. गोविंदा ने बताया कि उन्होंने बहुत सालों बाद परांठा बनाया है. उन्होंने कुकिंग शो की तारीफ की. गोविंदा के मुताबिक, ये शो नहीं है. ये शो का बाप है. एक्टर के वन लाइनर्स और कॉमेडी पंच पर लोग तालियां बजाते हुए दिखे. गोविंदा और शिल्पा ने साथ में डांस किया. गोविंदा ने बाकी कंटेंट्स्टेंस संग भी ठुमके लगाए.
टीना ने ये शो अपनी मां सुनीता आहूजा संग किया. आखिरी एपिसोड में सुनीता की जगह बेटी को सपोर्ट करने गोविंदा आए. कईयों का कहना है क्योंकि सुनीता-गोविंदा में अनबन चल रही है. इसलिए गोविंदा के शामिल होने पर सुनीता ने शो से दूरी बनाई.
कौन बना विनर?
शो का पहला सीजन गुल्लू (कुशाल तंवर) ने अपनी मां के साथ जीता है. गुल्लू का ये बैक टू बैक तीसरा रियलिटी शो है, जिसके वो विनर बने हैं. गुल्लू ने इससे पहले रोडीज और स्पिट्लविला की ट्रॉफी उठाई है. हरियाणा के रहने वाले गुल्लू यूट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव के करीबी हैं. रोडीज में वो एल्विश की गैंग में थे. गुल्लू पेशे से सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क